टिकटॉक पर सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं ये 10 सेलेब्स, लिस्ट में शिल्पा से लेकर टाइगर की गर्लफ्रेंड भी

Published : Jun 30, 2020, 06:18 PM ISTUpdated : Jun 30, 2020, 06:26 PM IST

मुंबई। चीन से बढ़ते विवाद के बीच भारत सरकार ने सोमवार को चीन के 59 ऐप्स को बैन कर दिया। सरकार ने टिकटॉक समेत कई बड़े एप्स बंद कर दिए हैं। वैसे, टिकटॉक आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स के बीच भी काफी पॉपुलर था। शिल्पा शेट्टी से लेकर टाइगर श्रॉफ और उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी जैसे सेलेब्स भी टिकटॉक पर वीडियो शेयर करते हैं। वैसे, टिकटॉक पर फॉलोअर्स के मामले में शिल्पा शेट्टी सभी बॉलीवुड सेलेब्स में सबसे आगे हैं। शिल्पा अक्सर पति राज कुंद्रा और अपने फैमिली मेंबर्स के साथ कई मजेदार वीडियो शेयर करती थीं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं टिकटॉक पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले सेलेब्स के बारे में। 

PREV
110
टिकटॉक पर सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं ये 10 सेलेब्स, लिस्ट में शिल्पा से लेकर टाइगर की गर्लफ्रेंड भी

शिल्पा पति राज कुंद्रा के साथ फनी वीडियो बनाती थीं। इसके साथ ही वो फिटनेस और योगा सेशन से जुड़े वीडियो भी शेयर करती थीं। 

210

नेहा कक्कड़ टिकटॉक के साथ ही दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी काफी पॉपुलर हैं। इंस्टाग्राम पर भी उनके 40 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 

310

TikTok, Helo और Likee जैसे सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म्स भारत में काफी मशहूर हैं। जब 59 ऐप बैन का इस्तेमाल यूजर्स करना बंद करेंगे तो उनके रेवेन्यू पर भी अच्छा खासा नुकसान होगा। 

410

ये कंपनियां यूजर्स को बीच बीच में ऐड दिखाती हैं, इनसे ही इनकी कमाई होती है। लेकिन जब यूजर्स गायब हो जाएंगे तो रेवेन्यू पर काफी चोट पहुंचेगी।

510

Tik Tok समेत इन ऐप्स को अब डाउनलोड नहीं किया जा सकेगा। लेकिन उन ऐप्स को अभी भी इस्‍तेमाल किया जा सकेगा, जिनमें एक्टिव इंटरनेट कनेक्‍शन की जरूरत नहीं है।

610

पूर्वी लद्दाख में चीन की हरकत के बाद से देशभर में ड्रैगन के खिलाफ माहौल है। लोग चाइनीज प्रोडक्ट्स का भी बहिष्कार कर रहे हैं। 

710

माना जा रहा है कि इन ऐप के बाद अब बहुत जल्द कई और सेक्टर में चीनी प्रोडक्ट पर भी बैन लग सकता है।

810

वैसे, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, सलमान खान, अजय देवगन, ऋतिक रोशन, आमिर खान, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह इस प्लेटफॉर्म से दूर ही रहे। 

910

पति रितेश देशमुख की तरह जेनेलिया भी इस टिकटॉक का इस्तेमाल फनी वीडियो बनाने के लिए करती थीं। साथ ही वो फनी एक्टिविटीज वाले वीडियो भी शेयर करती थीं।  

1010

टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी टिकटॉक पर अपने डांस और जिम सेशन के वीडियो शेयर करती थीं। 

Recommended Stories