झलक दिखला जा इवेंट: बार्बी गर्ल लुक में पहुंचीं निया शर्मा हुईं इस वजह से ट्रोल, गायब रहीं जज माधुरी दीक्षित

Published : Aug 27, 2022, 10:27 AM ISTUpdated : Aug 27, 2022, 06:33 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. पॉपुलर डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' का 10वां सीजन 3 सितंबर से टेलीकास्ट होगा। हर बार की तरह इस बार भी टीवी की मशहूर हस्तियां इस शो में एंट्री लेंगे और डांस के साथ अपने पर्सनल किस्सों के साथ दर्शकों को एंटरटेन करेंगे। हाल ही में मुंबई में शो के मेकर्स ने एक प्रेस इवेंट होस्ट किया। इस मौके पर शो से जुड़े ज्यादातर कलाकार नजर आए। इवेंट में पहुंची कंटेस्टेंट निया शर्मा यहां एक दम अलग लुक में नजर आईं। हालांकि, वे इसे लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो गईं। निया के अलावा इवेंट में करण जौहर, नोरा फतेही, मनीष पॉल, धीरज धूपर समेत कई सेलेब्स नजर आए। देखें तस्वीरें...

PREV
16
झलक दिखला जा इवेंट: बार्बी गर्ल लुक में पहुंचीं निया शर्मा हुईं इस वजह से ट्रोल, गायब रहीं जज माधुरी दीक्षित

इवेंट में पहुंचीं निया का लुक देखकर फैंस भी हैरान रह गए। अपने हॉट अंदाज से भले ही उन्होंने अपने फैंस को दीवाना बनाया हो पर कई ऐसे भी थे जिन्होंने उनके इस लुक और इवेंट पर उनकी हरकतों का मजाक बनाया।

26

इवेंट में निया बार्बी लुक में नजर आईं। उन्होंने बेज कलर की पैंट के साथ मैचिंग ट्यूब स्टाइल क्रॉप टॉप पहना था। निया का ये सुपर बोल्ड लुक फैंस के होश उड़ा रहा है। इसके साथ उन्होंने अपनी पफ और ब्रीडेड हेयरस्टाइल से सभी को चौंकाया।

36

इसी बीच जब फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीरें ले रहे थे तो वे नाचने लगीं। यह करते हुए उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसे देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कभी तो नॉर्मल रहा करो..', तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा 'आपकी जगह अब उर्फी जावेद ने ले ली है।' 

46

बात करें इवेंट की तो यहां लगभग शो से जुडे़ सभी कंटेस्टेंट्स नजर आए। कुछ कंटेस्टेंट्स नहीं दिखे और खासतौर पर शो की जज माधुरी दीक्षित कहीं नजर नहीं आईं।

56

बता दें कि इस बार इस शो को करन जौहर, माधुरी दीक्षित और नोर फतेही मिलकर जज करेंगे। वहीं शो के होस्ट होंगे मनीष पॉल।

66

इवेंट में मनीष पॉल के साथ शिल्पा शिंदे खुब मस्ती मजाक करती नजर आईं। बता दें कि इस बार शो पर निया शर्मा और  शिल्पा शिदें के अलावा धीरज धूपर, गशमीर महाजनी, नीति टेलर, अली अशर, फैसल शेख, अमृता खिनविलकर, गुंजन सिन्हा, रुबीर दिलैक, पारस कलनावत और जोरावर कालरा जैसे कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें...

'धूम' के 18 साल: जानिए क्यों डिलीट किया गया था अभिषेक-रिमी का सेक्स सीन, सलमान करने वाले थे कौन सा रोल

'लाइगर' के लिए विजय को 35 तो वहीं अनन्या को मिले सिर्फ 3 करोड़ रुपए, जानिए बाकी एक्टर्स की फीस

ऋतिक रोशन ने लैपटॉप खोलकर दिखाए कंगना रनोट के प्राइवेट पिक्चर्स, केआरके ने अपने नए वीडियो में किया बड़ा दावा

 

Recommended Stories