- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 'लाइगर' के लिए विजय को 35 तो वहीं अनन्या को मिले सिर्फ 3 करोड़ रुपए, जानिए बाकी एक्टर्स की फीस
'लाइगर' के लिए विजय को 35 तो वहीं अनन्या को मिले सिर्फ 3 करोड़ रुपए, जानिए बाकी एक्टर्स की फीस
एंटरटेनमेंट डेस्क. विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) स्टारर फिल्म 'लाइगर' (Liger) बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई है। हालांकि, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 33.1 करोड़ रुपए की कमाई की। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के तेलुगु वर्जन ने पहले दिन 24.5 करोड़ रुपए कमाए है। वहीं दूसरी भाषाओं में फिल्म का कुल कलेक्शन 2.50 करोड़ रुपए रहा। बहरहाल, उम्मीद जताई जा रही थी कि फिल्म पहले दिन 35 करोड़ तक की ओपनिंग हासिल कर लेगी। हालांकि, फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन, विजय देवरकोंडा को इस फिल्म के लिए दी गई फीस से भी कम है। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि फिल्म के लिए सभी मुख्य कलाकारों ने कितने रुपए चार्ज किए...

विजय देवरकोंडा - 35 करोड़ रुपए
साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने अपनी इस बॉलीवुड डेब्यू फिल्म के लिए काफी मोटी फीस वसूल की है। आमतौर पर अपनी फिल्मों के लिए लगभग 6 से 7 करोड़ रुपए तक चार्ज करने वाले विजय ने फिल्म 'लाइगर' के लिए करीब 35 करोड़ चार्ज किए।
अनन्या पांडे - 3 करोड़ रुपए
4 साल के करियर में अब तक मात्र एक हिट फिल्म देने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने इस फिल्म में फीमेल लीड रोल प्ले किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनन्या ने इस फिल्म के लिए 3 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं।
रोनित रॉय - डेढ़ करोड़ रुपए
छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता रोनित रॉय अपनी दमदार अदाकारी के चलते फिल्मों में भी काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। इस फिल्म में कोच की भूमिका निभा रहे रोनित ने अपने रोल के लिए 1.5 करोड़ की रकम वसूली है।
राम्या कृष्णन - 1 करोड़ रुपए
फिल्म 'बाहुबली' में शिवगामी देवी के अपने दमदार किरदार से देशभर में लोकप्रिय हुई अभिनेत्री राम्या कृष्णन ने फिल्म में विजय के किरदार की मां की भूमिका निभाई है। इस पैन इंडिया फिल्म के लिए उन्होंने 1 करोड़ रुपए चार्ज किया है।
विशु रेड्डी - 65 लाख
तेलुगु इंडस्ट्री में मशहूर एक्टर विशु रेड्डी ने इस फिल्म में विलन का रोल प्ले किया। उन्हें इस फिल्म लिए 65 लाख रुपए फीस दी गई।
मकरंद देशपांडे - 40 लाख
एक्टर मकरंद देशपांडे बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में भी एक्टिव हैं। उन्होंने इस फिल्म के लिए 40 लाख रुपए चार्ज किए।
ये भी पढ़ें...
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।