Priyanka chopra और निक जोनस का नया घर नहीं है महल से कम, अंदर से दिखता है कुछ ऐसा

Published : Nov 06, 2021, 11:53 AM ISTUpdated : Nov 06, 2021, 12:19 PM IST

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की जोड़ी शानदार हैं। आए दिन दोनों की रोमांटिक तस्वीरें वायरल होती है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाल ही में नये घर में शिफ्ट हुए हैं। उन्होंने अपने नए घर में पहली दिवाली सेलिब्रेट की। प्रियंका-निक का नया घर किसी महल से कम नहीं है। आइए दिखाते हैं लॉस ऐंजिलिस में 'देसी गर्ल' के शानदार घर की कुछ तस्वीरें।

PREV
18
Priyanka chopra और निक जोनस का नया घर नहीं है महल से कम, अंदर से दिखता है कुछ ऐसा

प्रियंका चोपड़ा ने इस नए घर में दिवाली मनाया। प्रियंका ने खुद इंस्टाग्राम पर घर की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि वो अपने नये घर में दिवाली सेलिब्रेट की। उन्होंने घर को स्पेशल बनाने वालों को थैक्स भी कहा।

28

प्रियंका के नए घर में कई ऐसी चीजें हैं जो आपका ध्यान खींच लेंगी। प्रियंका के नए घर की सीढ़ियां ग्लास से बनी हैं। जो की घर की शोभा में चार चांद लगाती नजर आ रही है। प्रियंका सीढ़ियों पर बैठकर तस्वीरें भी लीं।

38

प्रियंका के नए घर की दिवारों पर खूबसूरत आर्ट लगे हुए हैं। घर को फूलों से सजाया गया है। घर के एक कमरे में प्रियंका और निक रोमांटिक मूड में नजर आए। 

48

प्रियंका चोपड़ा के घर का एंट्री गेट भी विशाल है। उन्होंने दिवाली पर इस गेट को फूलों से सजाया था। प्रियंका यहां भी पोज देती नजर आईं।

58

प्रियंका चोपड़ा अपने जेठानियों के साथ दिवाली मनाया। इनके साथ ली गई तस्वीरों में भी घऱ के अंदर की सजावट ध्यान खींचती हैं। 
 

68

इस तस्वीर में प्रियंका अपनी दोस्त के साथ मस्ती कर रही हैं। ध्यान से देखेंगे तो इस हॉल में एक खूबसूरत बार भी है।

78

प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली को खास बनाने के लिए सभी को शुक्रिया करते हुए लिखा कि हमारी पहली दिवाली हमारे पहले घर में एकसाथ। यह हमेशा खास रहेगा और इस शाम को स्पेशल बनाने में जिन लोगों ने इतनी मेहनत की है उन्हें दिल से शुक्रिया।

88

उन्होंने इसके आगे लिखा कि आप सभी मेरे लिए ऐंजल्स हैं।आपने मेरे घर और हमारे कल्चर को न केवल ड्रेसिंग से बल्कि डांसिंग से भी सम्मान किया, आपने मुझे एहसास कराया कि मैं अपने घर में आ गई हूं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories