Published : Oct 14, 2021, 12:35 PM ISTUpdated : Oct 14, 2021, 12:36 PM IST
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अमेरिका या भारत में नहीं, बल्कि स्पेन में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। प्रियंका यहां अपनी अपकमिंग वेब सीरीज सिटाडेल (Citadel) की शूटिंग भी कर रही हैं। शूटिंग से कुछ वक्त निकाल कर प्रियंका हाल ही में स्पेन की सड़कों पर घूमने निकलीं। इस दौरान प्रियंका निकर पहने नजर आईं। उनके एक हाथ में बोतल दिखी तो वहीं उन्होंने अपने बालों को ओपन कर रखा है। हालांकि, प्रियंका की तस्वीर देखकर ऐसा लगा जैसे वो थोड़ी उदास हैं। हो सकता है प्रियंका इस टूर पर अपने पति निक जोनास को मिस कर रही हों।
प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर स्पेन की सड़कों पर घूमते हुए अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में प्रियंका शेडेड व्हाइट एंड ब्लू शॉर्ट्स और मैचिंग टॉप पहने हुए नजर आ रही हैं। प्रियंका ने अपने बालों को ओपन रखा है।
28
फोटो में प्रियंका एक हाथ में बोतल लिए दीवार किनारे लगे एक पोल पर टिकी हुई दिख रही हैं। पोज देते वक्त प्रियंका किसी चीज को बड़े गौर से निहारती नजर आ रही हैं। फोटो के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा-अगर आप आगे नहीं बढ़ रहे हैं, तो आप पीछे गिर जाते हैं।
38
बता दें कि इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर मां मधु चोपड़ा के साथ एक फोटो शेयर की थी। इसमें प्रियंका स्पेन में मां के साथ घूमती नजर आई थीं। बता दें कि प्रियंका की मां भी स्पेन में ही हैं। हालांकि, उनके पति निक जोनास किसी भी फोटो में नजर नहीं आए।
48
इससे पहले प्रियंका ने स्पेन से ही पीले रंग की बिकिनी पहने हुए कुछ फोटोज शेयर की थीं। प्रियंका चोपड़ा अपने दोस्तों और मां के साथ बोट पर समुंदर के बीचों-बीच फोटोशूट करवाती भी नजर आई थीं। इस दौरान वो अलग-अलग कलर के स्विमसूट और बिकिनी में सिजलिंग पोज देती दिखी थीं।
58
कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास के साथ अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें वो रेड कलर की बिकिनी पहने धूप सेंकती नजर आई थीं। इसी दौरान उनके पास ही बैठे निक जोनास ने कुछ ऐसी हरकत कर दी कि आम यूजर्स से लेकर प्रियंका की छोटी बहन परिणीति चोपड़ा भी शरमा गई थीं। परिणीति ने इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा था- जीजू, मिमी दीदी! ये सब क्या चल रहा है? इंस्टाग्राम पर फैमिली है।
68
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने 3 साल पहले खुद से 10 साल छोटे अमेरिकी सिंगर निक जोनास से शादी की थी। पीसी ने अपनी शादी विदेश नहीं बल्कि देश में ही करने का फैसला लिया था। उन्होंने निक के साथ जोधपुर के उम्मेदभवन पैलेस में शादी की रस्में अदा की थीं। उनकी रॉयल वेडिंग को लोग आज भी याद करते हैं।
78
प्रियंका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें पहली बार निक के लिए फीलिंग तब महसूस हुई जब निक जोनस gospel गायकों के लिए एक इवेंट कर रहे थे। उसी इवेंट पर प्रियंका को पहली बार निक से प्यार हुआ था। वहीं, निक जोनस मानते हैं कि उनकी प्रियंका संग ज्यादा मुलाकात नहीं हुई थी। एक साल मिलने के बाद ब्रेक आ गया, फिर दोबारा मिले और फिर ब्रेक, लंबे समय तक ऐसा ही चलता रहा।
88
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही कीनू रीव्स के साथ The Matrix: Resurrections में दिखाई देंगी। इसके साथ ही प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ एक गाने में भी नजर आएंगी। आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' भी पाइपलाइन में है, जिसमें प्रियंका दिखेंगी।