लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने पर आर माधवन की दो टूक, साउथ मूवी के हिट होने की बताई वजह

Published : Aug 17, 2022, 11:16 PM ISTUpdated : Aug 17, 2022, 11:22 PM IST

एंटरटेमेंट डेस्क, R Madhavan talks about Laal Singh Chaddha's box office failure । आमिर खान की हालिया रिलीज लाल सिंह चड्ढा ने बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो पाई है। बड़ी बजट वाली फिल्म, जिसमें करीना कपूर, मोना सिंह और नागा चैतन्य भी हैं, रिलीज के पहले6 दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा भी क्रॉस नहीं कर पाई है।  यह फिल्म बॉलीवुड असफल फिल्मों की लंबी कतार में शामिल हो गई है। बुधवार को एक्टर आर माधवन ने इस फ्लॉप ट्रेंड और साउथ की फिल्मों की तुलना के बारे में बात की है। 

PREV
18
लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने पर आर माधवन की दो टूक, साउथ मूवी के हिट होने की बताई वजह

आर माधवन ने बताई सच्चाई
बुधवार को मुंबई में अपनी अपकमिंग फिल्म धोखा - राउंड डी कॉर्नर ( Dhokha - Round D Corner) के टीज़र लॉन्च पर, एक्टर आर माधवन ने लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने पर भी बात की, उन्होंने हिंदी सिनेमा में लगातार असफल हो रही फिल्मों पर खुलकर अपनी राय रखी। 

28

आर माधवन से इस फ्लॉप ट्रेंड के बारे में जब बात की  गई तो उन्होंने कहा कि “अगर हमें पता होता (लाल सिंह चड्ढा सफल नहीं होगी), तो हम सभी हिट फिल्में बना रहे होते। कोई भी फिल्म मेकर यह सोचकर फिल्म नहीं बनाता कि वो हम गलत फिल्म बना रहे हैं। इसके पीछे की मंशा पॉजिटिव होती है, कड़ी मेहनत भी होती है, सभी बड़ी फिल्में जो रिलीज हुई हैं... उनका इरादा एक अच्छी फिल्म बनाने और इसमें बेहतर काम करने का था। 

38

कुछ फिल्मों से तय नहीं कर सकते ट्रेंड
उन्होंने यह भी कहा कि यह  सोचना गलत है कि साउथ की फिल्में हिंदी फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं । उन्होंने कहा कि  साउथ इंडस्ट्री की कुछ मुट्ठी भर फिल्मों ने ही ऐसा किया है।

48

एक्टर, डायरेक्टर ने तर्क दिया कि इसे एक पैटर्न नहीं कहा जा सकता है। यह केवल छह फिल्में हैं, हम इसे एक पैटर्न नहीं कह सकते। अगर अच्छी फिल्में आती हैं, तो वे जरूर सफल होंगी, चाहे भाषा कोई भी हो ।  

58

“जहां तक साउथ की फिल्मों का सवाल है, बाहुबली 1, बाहुबली 2, आरआरआर, पुष्पा, केजीएफ: पार्ट 1 और केजीएफ: पार्ट 2 ( Baahubali 1, Baahubali 2, RRR, Pushpa, KGF: Chapter 1 and KGF: Chapter 2) एकमात्र दक्षिण भारतीय फिल्में हैं जिन्होंने हिंदी फिल्मों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है।

68

हिंदी फिल्में फ्लॉप, साउथ की हिट
2022 में सम्राट पृथ्वीराज और शमशेरा ( Samrat Prithviraj and Shamshera) जैसी कई बड़े बजट की हिंदी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रही हैं। दूसरी ओर, साउथ की आरआरआर, केजीएफ: चैप्टर 2, विक्रम और विक्रांत रोना ( RRR, KGF: Chapter 2, Vikram, and Vikrant Rona) जैसी फिल्मों ने इसी साल  अच्छी कमाई की है।आरआरआर, केजीएफ: चैप्टर 2,  हिंदी-डब वर्जन ने बॉलीवुड फिल्मों से लाख गुना बेहतर प्रदर्शन किया है।

78

दर्शकों को चाहिए अच्छा कंटेंट 
माधवन  ने कहा कि उनका मानना ​​है कि अगर दर्शकों को अच्छा कंटेंट दिया जाता है, तो वे भाषा की परवाह किए बिना सिनेमाघरों में जाकर फिल्में देखेंगे। उन्होंने हिंदी फिल्मों के फ्लॉप के लिए कोरोना के बाद के युग में दर्शकों की बदली हुई प्राथमिकताओं को जिम्मेदार ठहराया। “कोविड-19 के बाद, लोगों की पसंद और प्राथमिकताएं बदल गई हैं … इसलिए अगर हम उस तरह की फिल्में बनाते हैं जो लोग देखेंगे, जिस तरह की फिल्में आज आ रही हैं, तो हमें थोड़ा और प्रगतिशील बनना होगा, " ।
 

88

माधवन अगली बार कूकी गुलाटी-निर्देशित धोखा-राउंड डी कॉर्नर में दिखाई देंगे। फिल्म में दर्शन कुमार, अपारशक्ति खुराना और खुशाली कुमार भी हैं। टी-सीरीज प्रोडक्शन 23 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories