RAJKUMMAR RAO PATRALEKHA WEDDING:ये है राजकुमार राव की दुल्हनिया, कभी एक्टर के बारे में रखती थी इतनी गलत राय

Published : Nov 10, 2021, 11:42 AM ISTUpdated : Nov 10, 2021, 12:40 PM IST

मुंबई। फिल्म 'बरेली की बर्फी' (Bareilly Ki Barfi) के एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) गर्लफ्रेंड पत्रलेखा (Patralekha) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल की शादी 10 से 12 नवंबर के बीच चंडीगढ़ में होगी। दोनों के फैमिली मेंबर और करीबी दोस्त वेडिंग डेस्टिनेशन पर पहुंच चुके हैं। बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा पिछले 10 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। राजकुमार के बारे में तो लोग काफी कुछ जानते हैं, लेकिन पत्रलेखा के बारे में लोगों को कम ही जानकारी है। हम बता रहे हैं राजकुमार राव की होने वाली दुल्हनिया के बारे में। 

PREV
16
RAJKUMMAR RAO PATRALEKHA WEDDING:ये है राजकुमार राव की दुल्हनिया, कभी एक्टर के बारे में रखती थी इतनी गलत राय

पत्रलेखा पॉल का जन्म मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में 20 फरवरी, 1989 को एक बंगाली कायस्थ परिवार में हुआ था। एक्ट्रेस के पिता चार्टर्ड अकाउंटेंट जबकि मां होममेकर है। पत्रलेखा की एक बहन पर्णलेखा और भाई अग्नीश हैं। पिता चाहते थे कि उनकी बेटी उन्हीं के नक्शेकदम पर चले, लेकिन पत्रलेखा की दिलचस्पी बचपन से ही एक्टिंग में थी।
 

26

पत्रलेखा जब कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स कॉलेज से पढ़ाई कर रही थीं तभी उन्होंने ब्लैकबेरी, टाटा डोकोमो जैसे कुछ विज्ञापनों में काम किया था। बाद में एक्टिंग में इंटरेस्ट होने की वजह से वो मुंबई आ गईं। राजकुमार राव ने भी पत्रलेखा से अपने रिश्ते को लेकर बताया था कि उन्होंने सबसे पहले उन्हें एक विज्ञापन में ही देखा था। 

36

पत्रलेखा को देखते ही राजकुमार ने कहा था- कितनी प्यारी लड़की है, इससे तो शादी करनी चाहिए। बता दें कि कुछ दिनों पहले राजकुमार राव ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे थे। यहां जब कपिल ने उनसे सवाल किया कि एक-दूसरे के विज्ञापन और फिल्में ही देख रहे हो या दोनों मिलकर घर भी देख रहे हो? इस पर एक्टर ने शादी की हिंट देते हुए कहा था- जी घर भी देख रहे हैं।
 

46

कपिल के शो में राजकुमार ने बताया था कि जब वो पत्रलेखा से पहली बार मिले तो वो उन्हें गलत समझ बैठी थी। दरअसल, फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा’ में राजकुमार ने जो रोल किया था, पत्रलेखा उन्हें उसी तरह मान बैठीं थीं। उसे लगा कि ये वैसा ही नीच आदमी है, इसलिए वो मुझसे बात ही नहीं कर रही थी। हालांकि, जब किसी तरह हमारी बात शुरू हुई, तब जाकर कन्फ्यूजन दूर हुआ।
 

56

पत्रलेखा और राजकुमार जबसे रिलेशनशिप में आए हैं तबसे राजकुमार उन्हें खत लिखते थे। यहां तक कि कुछ प्रेम पत्र तो राजकुमार ने आज भी संभालकर रखे हैं। कहा जा रहा है कि अब राजकुमार उन खतों को पत्रलेखा को गिफ्ट के तौर पर शादी वाले दिन ही देंगे। वो अपने दिल की बात इन खतों के जरिए कहने वाले हैं। 
 

66

बता दें कि पत्रलेखा ने अपना डेब्यू राजकुमार राव के साथ ही फिल्म ‘सिटी लाइट्स’ से किया था। यह मूवी 2014 में रिलीज हुई थी। इसके बाद पत्रलेखा ‘लव गेम्स’ और ‘नानू की जानू’ में नजर आईं। पत्रलेखा ने वेब सीरिज में भी काम किया है। इनमें बदनाम गली, फॉरबिडेन लव, मैं हीरो बोल रहा हूं शामिल हैं।

ये भी पढ़ें -

Ashutosh Rana Birthday: पहली नजर में ही Salman की ऑनस्क्रीन भाभी को दिल दे बैठा था ये एक्टर, ऐसी है Love Story

बिना मेकअप इस हालत में दिखी Tarak Mehta Ka Ooltah Chashma की दयाबेन, पहचानना भी हुआ मुश्किल

क्या Katrina Kaif ने Vicky Kaushal को शादी के लिए किया जबरदस्ती मजबूर, क्यों दिसंबर में लेना चाहती है फेरे

Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding: इस महल में पूरी होगी शादी की रस्में, 6 दिन चलेंगे वेडिंग फंक्शन

Poonam Pandey Controversies : बाथरूम वीडियो लीक करने से न्यूड होने तक, ये हैं पूनम से जुड़े 8 विवाद


 

Read more Photos on

Recommended Stories