29 साल पहले अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गई थी सलमान खान की पहली हीरोइन, आज भी है गुमनाम

Published : May 31, 2020, 04:46 PM ISTUpdated : Jun 04, 2020, 11:07 AM IST

मुंबई. दुनियाभर में कोरोना वायरस का असर कम नहीं हो रहा है। इसकी दहशत अभी भी बनी हुई है। भारत में इस महामारी पर कंट्रोल करने के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अब देश में लॉकडाउन में अच्छी खासी छूट भी मिलने वाली है। इससे आमजनों की तरह सेलेब्स को भी थोड़ी बहुत राहत मिलेगी। वहीं, इन दिनों सेलेब्स से जुड़े कई किस्सा-कहानियां, फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इसी बीच सलमान खान की पहली एक्ट्रेस रेनू आर्या को लेकर खबरें सामने आ रही है। आइए, बताते हैं आखिर रेनू कहां है और इन दिनों क्या कर रही है।  

PREV
110
29 साल पहले अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गई थी सलमान खान की पहली हीरोइन, आज भी है गुमनाम

बता दें कि रेनू ने सलमान की डेब्यू फिल्म बीवी हो तो ऐसी में काम किया था। सलमान और रेनू दोनों की ही ये फर्स्ट फिल्म थी। इस फिल्म में रेखा और फारुख शेख लीड रोल में थे। सलमान ने फिल्म में रेखा के देवर का किरदार निभाया था। 

210

'बीवी हो तो ऐसी' रेनू की पहली फिल्म थी और इसके बाद उन्होंने 'बंजारन', 'चांदनी', सिंदूर और बंदूक, आतिशबाज जैसी फिल्मों में काम किया और फिर इसके बाद गायब  हो गईं। 

310

रेनू 1991 में आई फिल्म बंजारन में नजर आई। इस फिल्म में श्रीदेवी और ऋषि कपूर लीड रोल में थे। 29 साल से उनका कोई अता-पता नहीं था।

410

रिपोर्ट्स की मानें तो रेनू अब होममेकर हैं और घर-परिवार संभाल रही हैं। उन्होंने शादी के बाद बच्चे और घर संभालने के लिए फिल्मों से दूरी बना ली थी। 

510

रेनू अपनी शादीशुदा जिंदगी में बिजी हैं और उनकी दो बेटियां हैं- सलोनी और दीया। शादी के बाद अब रेनू आर्या से रेनू सिंह बन चुकी हैं। 

610

रेनू के फेसबुक प्रोफाइल से मिली जानकारी के अनुसार वह फिलहाल नोएडा में रहती हैं। उनकी दोनों बेटियों में से एक गुरुग्राम की एक मार्केटिंग कंपनी में काम करती है।

710

रेनू करीब 29 साल से इंडस्ट्री और इसकी चकाचौंध से दूर हैं और उनका लुक और लाइफस्टाइल पूरी तरह से चेंज हो गया है।

810

बता दें कि खुद सलमान को भी रेनू के बारे में जानकारी नहीं थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने रेनू और फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' के बारे में बात करते हुए कहा था कि वह एक बार उनसे फ्लाइट में मिले थे। वह उन्हें पहचान नहीं पाए थे।

910

पति और दोनों बेटियों के साथ रेनू आर्या।

1010

फिल्म चांदनी के एक सीन में श्रीदेवी के साथ रेनू।

Recommended Stories