Salman Khan Birthday: अंदर से ऐसा दिखता है सलमान खान का घर, इस वजह से गैलेक्सी को नहीं छोड़ पा रहे भाईजान

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) 56 साल के हो गए हैं। 27 दिसंबर, 1965 को इंदौर में पैदा हुए सलमान खान को बॉलीवुड में 33 साल हो गए हैं। सलमान खान ने 1988 में आई फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से करियर की शुरुआत की थी। सलमान खान और उनकी फैमिली करीब 50 सालों से मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट (Galaxy Apartment) में रह रही है। लोगों ने इस खूबसूरत अपार्टमेंट की फोटो बाहर से तो कई बार देखी है, लेकिन अंदर से सलमान के घर की तस्वीरें कम ही मिल पाती हैं। सलमान खान के बर्थडे पर हम दिखा रहे हैं गैलेक्सी अपार्टमेंट के अंदर की फोटोज। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 26, 2021 1:19 PM IST / Updated: Dec 26 2021, 06:51 PM IST

19
Salman Khan Birthday: अंदर से ऐसा दिखता है सलमान खान का घर, इस वजह से गैलेक्सी को नहीं छोड़ पा रहे भाईजान

सलमान (Salman Khan) अपनी फैमिली के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। ये अपार्टमेंट सलमान का घर होने की वजह से काफी चर्चा में रहता है। मुंबई आने वाले सैलानी भी इसे देखने जरूर आते हैं। 

29

सलमान खान (Salman Khan) ने अपने घर में खुद के द्वारा बनाई गई ढेर सारी पेंटिंग्स को सजाकर रखा है। इतना ही नहीं उनके अपार्टमेंट के मैन हॉल की दीवार पर उनका खुद का बड़ा सा पोट्रेट भी लगा हुआ है, जो पूरे रूम को काफी आकर्षक लुक देता है।

39

सलमान (Salman Khan) कई सालों से इसी अपार्टमेंट में रह रहे हैं और वो चाहकर भी इस जगह को छोड़ नहीं पा रहे। इसकी वजह है उनके पिता सलीम खान। सलीम जब मुंबई आए थे तभी से वो यहां रह रहे हैं और उन्हें इस जगह से बहुत लगाव है। पिता की खातिर सलमान भी इस जगह को नहीं छोड़ पा रहे हैं।

49

बता दें कि सलमान (Salman Khan) का पूरा परिवार इस अपार्टमेंट के दो फ्लोर में रहता है। सलमान के पेरेंट्स फर्स्ट फ्लोर पर रहते हैं, जबकि खुद सलमान ग्राउंड फ्लोर पर। सलमान खान एल शेप के वन बीएचके फ्लैट में रहते हैं। इस फ्लैट में एक किचन, जिसमें 4 फीट की कांच की दीवार है और इसी दीवार से डाइनिंग रूम अलग होता है।

59

सलमान खान (Salman Khan) का बेडरूम 170 से 190 स्क्वेयर फीट में फैला है, जिसमें बाथरुम भी अटैच है। ग्लैक्सी अपार्टमेंट 8 मंजिला इमारत है जो खान परिवार की वजह से बेहद फेमस है।

69

सलमान खान (Salman Khan) हमेशा से अपनी फिटनेस पर खास ध्यान देते रहे हैं। उन्हें वर्कआउट करना बहुत पसंद है। उन्होंने अपने घर के अंदर ही जिम बना रखा है जहां सलमान जब भी खाली होते हैं वर्कआउट के लिए पहुंच जाते हैं।

79

अपार्टमेंट में घर के बच्चों के खेलने के लिए भी इंतजाम हैं। जहां कई बार सलमान (Salman Khan) और सोहेल (Sohail Khan) भी बच्चों के साथ खेलने पहुंचते हैं। कुछ महीनों पहले बच्चों के साथ खेलते हुए सलमान खान के कुछ वीडियोज भी वायरल हुए थे।

89

सलमान (Salman Khan) के फर्स्ट फ्लोर वाले अपार्टमेंट में एक बालकनी भी है, जिसमें खड़े होकर सलमान अक्सर अपने फैन्स से मुखातिब होते हैं। ईद, दीवाली या फिर किसी और इवेंट में वो घर की बालकनी में खड़े होकर फैंस से रूबरू होते हैं।

99

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान आखिरी बार अपने बहनोई आयुष शर्मा के साथ फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में नजर आए थे। अभी सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि, सलमान ने फिलहाल शूटिंग से ब्रेक लिया है और कुछ दिनों पहले वो द बैंग टूर के लिए रियाध भी गए थे। 

ये भी पढ़ें-
सांप काटने के बाद क्या Salman Khan मनाएंगे जन्मदिन, 27 दिसंबर को 56 साल के हो रहे भाईजान


मम्मी Kareena Kapoor की गोद में हैरान-परेशान दिखा छोटा बेटा जेह, बार-बार पलटकर देखता रहा इन्हें

Salman Khan-Katrina Kaif और इन स्टार्स की क्रिसमस पर रिलीज हुई फिल्मों ने किया हंगामा, इस मूवी ने गाड़े झंडे

कभी Shilpa Shetty की गोद में तो कभी हाथ छुड़ा कर भागती दिखी नन्हीं समीशा, वायरल हो रहीं मां बेटी की Cute Photo

करीना कपूर फैमिली के साथ Christmas मनाने पहुंचीं अमृता के घर, बेटे अरहान के साथ ग्लैमरस अंदाज में दिखीं मलाइका

 

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos