मुंबई. बॉलीवुड फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर्स में से एक हैं। उन्हें पद्मावत, देवदास, राम लीला, बाजीराव मस्तानी और अब गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' जबरदस्त हिट रही थी। ये दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इसमें दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा अहम किरदारों में नजर आए थे, लेकिन इस बात को बहुत को लोग ही जानते होंगे कि इसी फिल्म के साथ संजय लीला भंसाली की एक इच्छा अधूरी रह गई। वो इसे सलमान और ऐश्वर्या के साथ बनाना चाहते थे।