क्यों मुंह छिपाकर गणपति प्रतिमा लेने पहुंचा पोर्नोग्राफी केस में फंसा यह शख्स, साथ नजर नहीं आईं एक्ट्रेस पत्नी

Published : Aug 29, 2022, 04:25 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. बुधवार यानि 31 अगस्त से गणेश चतुर्थी का त्योहार शुरू हो रहा है। 10 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार को मुंबई समेत पूरे देश में बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस मौके पर कई बड़े बॉलीवुड सेलेब्स अपने घर गणपति की स्थापना करते हैं। इसी बीच सोमवार को शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा लाल बाग पहुंचे और वहां से बाप्पा की प्रतिमा घर लेकर आ रहे हैं। हैरानी की बात यह रही कि इस मौके पर राज एक बार फिर से अजीबो-गरीब मास्क पहने नजर आए। हालांकि, इस दौरान शिल्पा शेट्टी उनके साथ नजर नहीं आईं। बता दें कि हाल ही रोहित शेट्टी की अपकमिंग वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' के सेट पर शिल्पा शेट्टी का पैर फैक्टर हो गया था। वे इन दिनों घर पर आराम कर रही हैं। देखें तस्वीरें...

PREV
15
क्यों मुंह छिपाकर गणपति प्रतिमा लेने पहुंचा पोर्नोग्राफी केस में फंसा यह शख्स, साथ नजर नहीं आईं एक्ट्रेस पत्नी

बता दें कि जब से शिल्पा के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा का नाम पोर्नोग्राफी केस में फंसा है तभी से वे मीडिया से बचते हुए नजर आ रहे हैं।

25

वे कैमरे के सामने आते जरूर हैं लेकिन अपने चेहरे को पूरी तरह से छुपाकर रखते हैं। कभी वे फेस मास्क लगाकर एयरपोर्ट पर पहुंचते हैं तो कभी मार्केट में अपना चेहरा इसी अंदाज में छुपाते नजर आते हैं।

35

एक बार फिर से राज कुंद्रा अपने इसी अंदाज में दिखाई दिए जब वे गणपति की प्रतिमा लेने लाल बाग पहुंचे। इस मौके पर राज व्हाइट स्वैट शर्ट और जींस में नजर आए।

45

सोशल मीडिया पर राज का यह वीडियो वायरल है जिसमें वे अपना मुंह छुपाए नजर आ रहे हैं। राज पूरे विधि विधान से बप्पा की इको फ्रेंडली मूर्ति को अपने साथ लेकर घर पहुंचे।

55

वहीं हर साल जहां शिल्पा शेट्टी पूरे उत्साह के साथ बप्पा का स्वागत करती हैं। वे इस साल बप्पा की मूर्ती लेने नहीं पहुंची। वे घर के बाहर ही पूजन करती नजर आईं। तस्वीरों में उनके पैरों में फैक्चर साफ देखा जा सकता है। बता दें कि शिल्पा को डॉक्टर्स ने 6 हफ्तों तक आराम करने की सलाह दी है।

और पढ़ें...

जिस काम के लिए शाहरुख, अजय और अक्षय ले रहे हैं करोड़ों, उसके लिए कार्तिक ने ठुकराया 9 करोड़ का ऑफर

'लाइगर' के फ्लॉप होने का गम भुलाकर नाचती नजर आईं अनन्या पांडे, वायरल हुआ वीडियो

कभी अक्षय कुमार से भी ऊंचा स्टारडम रखने वाला यह एक्टर आज गुमनामी में बिता रहा है अपना जीवन 

Recommended Stories