बकौल अनिल शर्मा, "मैं नाम नहीं लूंगा, यह सही नहीं है। मीडिया किसी का भी नाम लेने के लिए स्वतंत्र है। लेकिन मैंने कई टॉप एक्ट्रेसेस को अप्रोच किया था। कुछ को लगा कि हम उनके स्टैंडर्ड के नहीं थे तो किसी को लगा सनी देओल उनके स्टैंडर्ड के नहीं थे। उन्हें लगा कि वे हमारे लिए काफी बड़ी थीं। उन्हें लगा कि हम ट्रेंड में नहीं थे। उन्होंने हमारी कहानी तक नहीं सुनी।"
शर्मा ने आगे बताया, "कुछ एक्ट्रेसेस को लगा कि यह पीरियड फिल्म थी और उनकी छवि खराब हो सकती है। उन दिनों फिल्म इंटरनेशनली शूट होती थीं और वे हमसे यूथ ओरिएंटेड फिल्म बनाने की मांग करते थे। वे कुछ ना कुछ बहाना बना देते थे।"