व्हाइट कलर के ब्राइडल आउटफिट में नजर आईं Sunny Leone, फैंस को दिया दूसरी शादी का ऑफर

Published : Mar 02, 2021, 04:27 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने क्रिश्चियन दुल्हन के जोड़े में सज-धजकर फोटो शेयर की है। वो इस तरह तैयार हुई हैं, जैसे कि वो क्रिश्चियन रीति रिवाजों की शादियों के दौरान लड़की को तैयार किया जाता है। व्हाइट कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थी। दुल्हन की ड्रेस में उन्होंने एक पेड़ पर खड़े होकर फोटशूट करवाया है।

PREV
17
व्हाइट कलर के ब्राइडल आउटफिट में नजर आईं Sunny Leone, फैंस को दिया दूसरी शादी का ऑफर

सनी लियोनी ने फोटोज को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में फैंस को दूसरी शादी का ऑफर भी दिया है। उन्होंने कैप्शन लिखा, 'मैरी मी।' कुछ ही वक्त में तस्वीरों को 6 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

27

कमेंट बॉक्स फैंस उनके लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मैं तैयार हूं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ठीक है चलो शादी कर लेते हैं।'

37

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा है कि आप तो पहले से शादी शुदा हैं। इसी तरह से तमाम यूजर्स तरह-चरह के कमेंट्स कर रहे हैं, जबकि कइयों ने तो दिल और फायर वाले इमोजी बनाकर अपने रिएक्शन्स दिए। 

47

वैसे, सनी लियोनी पहले से शादीशुदा है। उन्होंने 2011 में डेनियल वेबर से शादी की थी। इनके तीन बच्चे निशा कौर वेबर, आशेर सिंह वेबर और नोह सिंह वेबर हैं। 

57

बता दें कि सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और सिर्फ इंस्टाग्राम पर उनके 4 करोड़, 32 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। सनी बीते कुछ वक्त से बड़े पर्दे से गायब हैं, लेकिन छोटे पर्दे पर वह अक्सर नजर आ जाती हैं।

67

मालूम हो कि सनी MTV का शो स्प्लिट्सविला होस्ट करती हैं, जिसमें उनके साथ आरजे रणविजय भी होते हैं। बीते दिनों सनी अपने एक फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में रही थीं जब उन्होंने ऑडरी हेम्पबर्न जैसा लुक लिया था।
 

77

सनी ने उस फोटोज में हॉलीवुड सुपरस्टार ऑडरी जैसा लुक लिया था और उनकी तस्वीर के साथ अपनी तस्वीर शेयर की थी। उनके इस लुक के लिए बीते दिनों वह काफी चर्चा में रही थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories