TV के राम की भाभी थीं तबस्सुम, पोती करती है फिल्मों में काम, जानिए दिवंगत एक्ट्रेस की सुनी-अनसुनी बातें

Published : Nov 19, 2022, 10:04 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. पॉपुलर एक्ट्रेस तबस्सुम (Tabassum) अब हमारे बीच नहीं हैं। कार्डिएक अरेस्ट के बाद कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती तबस्सुम ने 18 नवम्बर को अंतिम सांस ली। वे 77 साल की थीं। तबस्सुम के बारे यह सब जानते हैं कि वे एक्ट्रेस थीं और बेबी तबस्सुम नाम से उन्होंने बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस फिल्मों में एंट्री ली थी। लेकिन उनके बारे में कई ऐसी बातें हैं, जो ज्यादातर लोग नहीं जानते होंगे। आइए आपको बताते हैं तबस्सुम की जिंदगी से जुड़ीकुछ सुनी-अनसुनी बातें....

PREV
19
TV के राम की भाभी थीं तबस्सुम, पोती करती है फिल्मों में काम, जानिए दिवंगत एक्ट्रेस की सुनी-अनसुनी बातें

तबस्सुम का असली नाम किरण सचदेव था और उनका जन्म 9 जुलाई 1944 को उनका जन्म स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अयोध्यानाथ सचदेव और असगरी बेगम के यहां हुआ था।

29

बताया जाता है कि एक्ट्रेस को तबस्सुम नाम उनके पिता ने दिया था, जबकि उनकी मां ने उनका नाम किरण सचदेव रखा था।

39

तबस्सुम टीवी सीरियल 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाकर पॉपुलर हुए अरुण गोविल की भाभी थीं। उनकी शादी अरुण के भाई विजय गोविल से हुई थी।

49

तबस्सुम उस वक्त 3 साल की थीं, जब उन्होंने बेबी तबस्सुम नाम से फिल्मों में एंट्री ली थी। उन्होंने डायरेक्टर नितिन बोस की फिल्म 'दीदार' में नर्गिस के बचपन का किरदार निभाया था।

59

आजकल टॉक शोज की बाढ़ आई हुई है। लेकिन टीवी पर पहला टॉक शो 'फूल खिले हैं गुलशन गुलशन' की शुरुआत तबस्सुम ने ही की थी।

69

यह टॉक शो 1972 से 993 के बीच लगभग 21 साल तक चला था, जिसके अंतर्गत उन्होंने कई स्टार्स के इंटरव्यू लिए थे।

79

तबस्सुम महिलाओं के लिए समर्पित पत्रिका गृहलक्ष्मी की संपादक रही थीं। उन्होंने 15 साल तक इस पद पर काम किया था।

89

कई फिल्मों में एक्ट्रेस के तौर पर काम कर चुकीं तबस्सुम ने 'तुम पर हम कुर्बान' नाम की फिल्म डायरेक्ट की है और वे इस फिल्म की लेखक और प्रोड्यूसर भी थीं।  यही वो फिल्म थी, जिससे जॉनी लीवर पहली बार बतौर कॉमेडियन ऑडियंस के सामने आए थे।

Recommended Stories