BOX OFFICE पर अजय देवगन की 8 फिल्मों का गदर, 2 की कमाई में बन जाए अक्षय कुमार की राम सेतु जैसी 10 मूवी

एंटरटेनमेंट डेस्क. अजय देवगन (Ajay Devgn) की मोस्ट अवेटेड फिल्म थैंक गॉड (Thank God) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। हालांकि, फिल्म को खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। फिल्म ने दो दिन में महज 13 करोड़ का ही कलेक्शन किया। चाहे इस फिल्म को रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा हो लेकिन आपको बता दें कि अजय को बॉलीवुड में हिट मशीन माना जाता है। उन्होंने अपने 31 साल के करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है। वहीं, उनकी 8 फिल्में ऐसी है, जिसने बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया था। इन फिल्मों ने भर-भर कमाई की। यदि उनकी 2 हिट की कमाई जोड़े तो उसमें अक्षय कुमार की राम सेतु जैसी 10 फिल्में आसानी से बनाई जा सकती हैं। आज आपको इस पैकेज में अजय देवगन की सुपरहिट फिल्में और उनकी बॉक्स ऑफिस कमाई के आंकड़ों के बारे में बताने जा रहे है, पढ़े नीचे...

Asianet News Hindi | / Updated: Oct 28 2022, 07:00 AM IST

19
BOX OFFICE पर अजय देवगन की 8 फिल्मों का गदर, 2 की कमाई में बन जाए अक्षय कुमार की राम सेतु जैसी 10 मूवी

अजय देवगन ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म फूल और कांटे से की थी। इस फिल्म में अजय ने दो बाइक पर सवार होकर एंट्री ली थी और बॉक्स ऑफिस पर जमर धमाल मचाया था। 

29

2020 में आई उनकी फिल्म तान्हाजी ने बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया था। फिल्म ने 367.65 करोड़ रुपए की कमाई की थी। मूवी में अजय के साथ पत्नी काजोल लीड रोल में थी।

39

2019 में आई फिल्म टोटल धमाल ने भी बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी, दीक्षित, ईशा गुप्ता सहित मल्टी स्टारर इस फिल्म ने 228 करोड़ रुपए कमाए थे।

49

फिल्म गोलमाल अगेन को भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। 2017 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 315 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म में अजय के साथ तब्बू, परीणीति चोपड़ा, अरशध वासरी, कुणाल खेमू लीड रोल में थे। 

59

अजय देवगन और करीना कपूर की फिल्म सिंघम रिटर्न्स ने भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। 2014 में आई फिल्म ने 219 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। 

69

सन ऑफ सरदार ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की थी। सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त और जूही चावला के साथ वाली इस फिल्म ने 150 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म 2012 में आई थी। 
 

79

2019 में आई फिल्म दे दे प्यार दे भी हिट रही। अजय देवगन के साथ तब्बू और रकुल प्रीत सिंह वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 143 करोड़ रुपए कमाए थे।
 

89

2018 में आई फिल्म रेड एक थ्रीलर फिल्म थी। अजय देवगन के साथ इलियाना डीक्रूज की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 154 करोड़ का बिजनेस किया था। 

99

2012 में आई फिल्म बोल बच्चन ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया। फिल्म ने करीब 165 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म ने अजय देवगन के साथ असीन, अभिषेक बच्चन, प्राची देसाई लीड में थे। 

 

ये भी पढ़ें
किसी को हुए जुड़वां बच्चे तो किसी को सिंगल, किराए की कोख से मां-बाप बने ये 10 बॉलीवुड सेलेब्स

BOX OFFICE पर अक्षय कुमार के आगे ढेर अजय देवगन, राम सेतु ने थैंक गॉड को दी पटखनी, कमाए इतने करोड़

सबसे कम कमाई करने वाली अजय देवगन की 10 फिल्में, 6 ने तो BOX OFFICE पर 5 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छुआ

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos