VIKRAM VEDHA: सुपरफ्लॉप रहीं ऋतिक रोशन की ये 10 फ़िल्में, 5 तो बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ भी नहीं कमा सकीं

एंटरटेनमेंट डेस्क. ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) स्टारर 'विक्रम वेधा' (Vikram Vedha) 30 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पुष्कर-गायत्री के निर्देशन में बनी इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस (Box Office) को काफी उम्मीदें हैं, जिसमें सैफअली खान (Saif Ali Khan) और राधिका आप्टे (Radhika Apte) की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।'विक्रम वेधा' नाम से ही तमिल में बनी मूवी की इस रीमेक का बजट लगभग 175 करोड़ रुपए बताया जाता है और ऋतिक इससे तीन साल बाद सिनेमाघरों में लौट रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है? यह तो वक्त बताएगा। लेकिन ऋतिक ने सक्सेसफुल बॉलीवुड स्टार होने के बावजूद अपने करियर में ऐसी फ़िल्में दे चुके हैं, जो सुपरफ्लॉप रही हैं।  खास बात यह है कि इनमें से कुछ तो बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ की कमाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकी हैं। आइए आपको बताते हैं ऋतिक की ऐसी ही फिल्मों के बारे में...

Gagan Gurjar | / Updated: Sep 29 2022, 07:45 AM IST

111
VIKRAM VEDHA: सुपरफ्लॉप रहीं ऋतिक रोशन की ये 10 फ़िल्में, 5 तो बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ भी नहीं कमा सकीं

ऋतिक रोशन ने 2001 में फिल्म 'यादें' में काम किया था, जिसके डायरेक्टर सुभाष घई थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 14.65 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

211

विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी 'आप मुझे अच्छे लगने लगे' बॉक्स ऑफिस पर महज 9.59 करोड़ रुपए पर सिमट गई थी। ऋतिक की यह फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी।

311

2002 में ऋतिक रोशन ने अर्जुन सबलोक की फिल्म 'ना तुम जानो ना हम' में काम किया और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर केवल 8.14 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर पाई थी।

411

डायरेक्टर कुणाल कोहली ने ऋतिक रोशन को लेकर फिल्म 'मुझसे दोस्ती करोगे' बनाई थी। 2002 में रिलीज हुई यह फिल्म सिर्फ 12.95 करोड़ रुपए के कलेक्शन पर सिमट गई थी।

511

2003 में रिलीज हुई ऋतिक रोशन की फिल्म 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 17.80 करोड़ रुपए कमा सकी थी।फिल्म के डायरेक्टर सूरज बडजात्या हैं।

611

2004 में ऋतिक रोशन फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म 'लक्ष्य' में नजर आए।  यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 23.56 करोड़ रुपए कमा पाई थी।

711

2009 में रिलीज हुई ऋतिक रोशन की फिल्म 'लक बाय चांस' 12.25 करोड़ रुपए पर सिमट गई। फिल्म का डायरेक्शन जोया अख्तर ने किया था।

811

अनुराग बसु के निर्देशन में बनी फिल्म 'काइट्स' दर्शकों को लुभा पाने में असफल रही थी। 2010 में आई ऋतिक की इस फिल्म ने सिर्फ 49.27 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।

911

2010 में ही ऋतिक रोशन संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'गुजारिश' में नजर आए। लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी और सिर्फ 29.32 करोड़ रुपए पर सिमट गई।

1011

ऋतिक की पिछली फ्लॉप फिल्म 'मोहनजो दारो' थी, जो 2016 में रिलीज हुई थी। आशुतोष गोवारिकर के डायरेक्शन वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 58 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

1111

इन 10 सुपरफ्लॉप फिल्मों के अलावा ऋतिक ने कुछ फ़िल्में ऐसी भी की हैं, जो फ्लॉप नहीं हुईं, लेकिन हिट भी नहीं रहीं। यानी उनकी कमाई एवरेज रही। ये फ़िल्में हैं, 'फिजा' (2000), 'मिशन कश्मीर' (2000) और 'जोधा अकबर' (2008)। इन फिल्मों ने क्रमशः 14. 67 करोड़, 22.99 करोड़ और 56.04 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

और पढ़ें...

500 करोड़ की Ponniyin Selvan को लेकर धमकी- सिनेमाघरों में फिल्म लगी तो कर्मचारी अस्पताल में मिलेंगे

Bigg Boss 16: सलमान खान का शो ठुकरा चुके ये 8 सेलेब्स, कुछ तो नाम सुनते ही बोले- कभी नहीं करेंगे

LEAK SEX CLIP विवाद: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को देवी अवतार में देख भड़के लोग, बोले- आप इस लायक नहीं हो

भाभी जी घर पर हैं: 'मलखान' के निधन के 2 महीने बाद सेट पर फिर छाया मातम, अब इस एक्टर के 19 साल के बेटे की मौत

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos