Published : Aug 20, 2022, 07:14 PM ISTUpdated : Aug 20, 2022, 07:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, Virat Kohli took wife Anushka Sharma out on a scooty : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की टेलेंटिड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सबसे हॉट कपल माने जाते हैं। दोनों के बीच ज़बरदस्त कैमेस्ट्री है। अक्सर क्रिेकेटर और एक्ट्रेस मिलकर कोई ना कोई नया कारनामा करते रहते हैं। ये जोड़ा कुछ भी करता है तो चर्चा के केंद्र में आ जाता है। इस बार इस जोड़ी ने मुंबई की सड़कों पर स्कूटी में सवार होकर राइड का लुत्फ लिया है। देखें दोनों का अलहदा अंदाज़....
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों एक ग्रे कलर की स्कूटी में कैजुअल ड्रेस में पैपराज़ी के कैमरों में कैद हुए हैं। विराट और अनुष्का दोनों ही ब्लैक हेलमेट जरुर लगाए हुए थे, बावजूद वे कैमरे की नज़र से बच नहीं सके हैं।
25
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सबसे खूबसूरत जोड़ियों में शुमार किए जाते हैं। पैपराज़ी हमेशा से इस कपल को अपने कैमरों में कैद करने के लिए बैचेन रहते हैं।
35
जन्माष्टमी के दूसरे दिन यानि आज 20 अगस्त को विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ स्कूटी पर लेकर तफरी के लिए निकले, इस दौरान लोगों ने उन्हें पहचान लिया ।
45
विराट और अनुष्का दोनों ने खुद को ब्लैक कलर के हेलमेट से छिपाया हुए था। विराट तो हेलमेट को बहुत नीचे करके कैमरामेन से बचते दिखे। विराट ने इस दौरान स्कूटी की सवारी की, वहीं अनुष्का पीछे बैठे हुई थी। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को शनिवार को सीक्रेट मोड में स्कूटर की सवारी करते हुए देखा गया था।
55
अनुष्का ने काली शर्ट और पैंट पहनी थी, जबकि विराट ने हरे रंग की शर्ट और काली पैंट पहनी थी। फोटोग्राफर्स ने उन्हें काफी देर बाद शहर में एक साथ देखा। अब ये पिक्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।