प्रियंका चोपड़ा के मुताबिक, उन्हें पहली बार निक के लिए फीलिंग तब महसूस हुई, जब निक जोनस gospel गायकों के लिए एक इवेंट कर रहे थे। उसी इवेंट पर प्रियंका को पहली बार निक से प्यार हुआ था। वहीं, निक जोनस मानते हैं कि उनकी प्रियंका के साथ ज्यादा मुलाकात नहीं हुई थी। एक साल मिलने के बाद ब्रेक आ गया, फिर दोबारा मिले और फिर ब्रेक। काफी वक्त तक ऐसा ही चलता रहा।