प्रियंका चोपड़ा ने जब नशे में चूर होकर की ऐसी हरकत, एक्ट्रेस को देख ऐसा था आसपास के लोगों का रिएक्शन

Published : Sep 19, 2021, 02:57 PM IST

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति निक जोनास (Nick Jonas) हाल ही में 29 साल के हो गए। इस मौके पर प्रियंका ने निक के लिए बड़ी-सी पार्टी ऑर्गनाइज की। उनकी बर्थडे पार्टी से जुड़ी एक फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई, जिसमें  प्रियंका, निक को गले लगाकर Kiss करती नजर आ रही हैं। तस्वीर में निक और प्रियंका रोमांटिक पोज देते दिखे। वैसे, प्रियंका अक्सर अपने स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। हालांकि, एक बार तो प्रियंका ने नशे में टुन्न होकर फ्लाइट में कुछ ऐसा कर दिया कि वहां मौजूद पैसेंजर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे। आखिर क्या कर बैठी थीं प्रियंका..

PREV
18
प्रियंका चोपड़ा ने जब नशे में चूर होकर की ऐसी हरकत, एक्ट्रेस को देख ऐसा था आसपास के लोगों का रिएक्शन

कुछ साल पहले एक फ्लाइट अटेंडेंट ने बताया था कि एक बार प्रियंका चोपड़ा शराब पीकर नशे में टुन्न हो गई थीं। यह किस्सा उस वक्त का है जब प्रियंका चोपड़ा की शादी भी नहीं हुई थी लेकिन वो तब तक हॉलीवुड में अपना एक अलग मुकाम बना चुकी थीं। 
 

28

दरअसल, तब तक प्रियंका चोपड़ा अपने अमेरिकन शो 'क्वॉन्टिको' के चलते काफी पॉपुलर हो चुकी थीं। एक बार वो फ्लाइट में सफर कर रही थीं और इसी दौरान प्रियंका ने अटेंडेंट से ब्लडी मैरी (एक प्रकार की शराब) की डिमांड कर दी।  
 

38

फ्लाइट अटेंडेंट के मुताबिक, प्रियंका ने इस ड्रिंक के साथ हॉट सॉसेज भी मांगे थे। इसके बाद प्रियंका ने 3 पैग लिए और नशे में चूर हो गईं। नशे में टुन्न होने के कुछ देर बाद प्रियंका सो गईं लेकिन उनकी इस हरकत को देख वहां मौजूद यात्री अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे। दरअसल, तब वो किसी मासूम बच्ची की तरह हरकतें कर रही थीं। 
 

48

फ्लाइट अटेंडेंट ने इस वाकये से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया था लेकिन बाद में उसे डिलीट कर दिया गया था। बता दें कि प्रियंका ने कुछ महीनों पहले ही अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' लॉन्च की है। इसके साथ ही उन्होंने इसी साल न्यूयॉर्क में अपना रेस्टोरेंट सोना भी शुरू किया है।

58


प्रियंका चोपड़ा ने किताब 'अनफिनिश्ड' में अपनी लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए हैं। प्रियंका ने किताब में अपने उस ब्वॉफ्रेंड का भी जिक्र किया है, जब वो 10वीं क्लास में पढ़ती थीं। उन्होंने अपनी किताब में इस ब्वॉयफ्रेंड का नाम 'बॉब' बताया है।
 

68

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनास से दिसंबर, 2018 में शादी की थी। दोनों की शादी जोधपुर के उम्मेदभवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी। शादी के बाद कपल ने तीन अलग-अलग रिसेप्शन दिए थे, जिनमें बॉलीवुड, उद्योग और राजनीतिक जगत की हस्तियां पहुंचीं थीं।

78

प्रियंका चोपड़ा के मुताबिक, उन्हें पहली बार निक के लिए फीलिंग तब महसूस हुई, जब निक जोनस gospel गायकों के लिए एक इवेंट कर रहे थे। उसी इवेंट पर प्रियंका को पहली बार निक से प्यार हुआ था। वहीं, निक जोनस मानते हैं कि उनकी प्रियंका के साथ ज्यादा मुलाकात नहीं हुई थी। एक साल मिलने के बाद ब्रेक आ गया, फिर दोबारा मिले और फिर ब्रेक। काफी वक्त तक ऐसा ही चलता रहा।

88

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग लंदन में खत्म कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने दूसरी फिल्म मैट्रिक्स की भी शूटिंग खत्म कर ली है। उनकी अपकमिंग फिल्मों में 'वी कैन बी हीरोज', 'द मैट्र‍िक्स 4' शामिल हैं। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories