5000 करोड़ के घर में रहते हैं दुनियाभर के कर्ज से परेशान अनिल अंबानी, दिखता है ऐसा

Published : Jul 09, 2020, 04:44 PM ISTUpdated : Jul 10, 2020, 11:21 AM IST

बिजनेस डेस्क। एक समय दुनिया के छह रईशों में शुमार रहे अनिल अंबानी की कारोबारी हालत पिछले कुछ महीनों से बहुत खराब चल रही है। उनकी कई कंपनियां डिफ़ाल्ट हो चुकी हैं और दुनियाभर के कर्ज में डूबे हैं। तीन चीनी बैंकों के कर्ज वसूली के मामले में तो अनिल भारी लफड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक इसी मामले में पिछले दिनों लंदन की कोर्ट ने उन्हें डेडलाइन पूरा करने का आदेश दिया है। ऐसा नहीं करने पर जेल जाने तक की बातें सामने आई थीं। इधर, भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने भी अनिल से कर्ज वसूली के लिए ट्रिब्यूनल का सहारा लिया है।   

PREV
18
5000 करोड़ के घर में रहते हैं दुनियाभर के कर्ज से परेशान अनिल अंबानी, दिखता है ऐसा

अनिल अंबानी भले ही कर्ज में डूबे हैं लेकिन वो कई बेशकीमती प्रॉपर्टीज के मालिक हैं। इनमें उनका आलीशान घर भी शामिल है जो देश का तीसरा सबसे महंगा आशियाना है। अनिल की तरह उनके बड़े भाई मुकेश अंबानी भी आलीशान घर में रहते हैं। एंटीलिया भारत का सबसे महंगा घर तो है ही दुनिया के टॉप घरों में भी शामिल है। फोर्ब्स के मुताबिक एंटीलिया की मार्केट वैल्यू करीब 6000 करोड़ रुपये है। 
 

28

वैसे हम अनिल अंबानी के जिस घर की बात कर रहे हैं वो मुंबई में स्थित है। आलीशान गगनचुंबी इमारत का नाम एबोड (Abode) है। एबोड भारत का तीसरा सबसे महंगा घर है। बिजनेस इनसाइडर ने इस इमारत की कीमत 5000 करोड़ रुपये आंकी है। देखें तो अंबानी परिवार के पास भारत के दो सबसे महंगे घर हैं। 

38

अनिल अंबानी पॉली हिल के जिस घर में रहते हैं वो मुंबई की ऊंची इमारतों में से एक है। 16,000 स्क्वायर फीट की इस इमारत की ऊंचाई करीब 66 मीटर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल इसे 150 मीटर ऊंचा बनाने चाहते थे, मगर उन्हें ज्यादा ऊंचे कंस्ट्रक्शन की इजाजत नहीं मिली। 

48

सी फेसिंग इमारत में दुनिया की सभी सुख-सुविधाओं का इंतजाम है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल और टीना अंबानी ने इमारत की सजावट में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी। इसे दुनियाभर के मशहूर पेंटर्स की पेंटिंग्स और एंटिक चीजों से सजाया गया है। घर में अत्याधुनिक पार्किंग और स्वीमिंग पुल भी है। 
 

58

फिलहाल भले ही अनिल अंबानी की कारोबारी हालत खस्ता है मगर एक समय नेटवर्थ के मामले में अपने बड़े भाई मुकेश अंबानी से बहुत आगे थे। वो दुनिया के छठवें नंबर के रईश बन गए थे। 

68

आशंका जताई जा रही है कि कर्ज की वजह से अनिल अंबानी की कई प्रॉपर्टीज़ पर खतरा है। चीनी बैंकों के मामले में भी अनिल अंबानी के पर्सनल गारंटी की बात आ रही है। हालांकि कारोबारी की ओर से बताया गया कि आरकॉम के लिए चीनी बैंकों से जो कर्ज लिया गया था वो कॉर्पोरेट कर्ज था। 

78

अनिल अंबानी ने कर्ज के लिए पर्सनल गारंटी नहीं दी थी और किसी कागजात पर साइन नहीं किया था। यह भी कहा था कि अनिल अंबानी की नेट वर्थ जीरो हो गई है। मगर लंदन की कोर्ट ने उनके तमाम तर्कों को खारिज कर दिया था। अनिल अंबानी को तीन चीनी बैंकों को 54 अरब 48 करोड़ रुपये कर्ज के चुकाने हैं। 

88

कर्ज मामले में लंदन कोर्ट ने अनिल को 20 जुलाई तक का वक्त दिया है। उन्हें अपनी संपत्ति, खर्च, कमाई और कर्ज का ब्यौरा देना है। ब्यौरा नहीं देने पर उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है। 

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories