किस राज्य से कितने लोग जुड़े
पीएम श्रम योगी मानधन योजना में सबसे ज्यादा हरियाणा के लोग जुड़े हैं। हरियाणा से अब तक 801239 लोग इस योजना से जुड़ चुके हैं। हरियाणा के बाद उत्तर प्रदेश का नंबर आता है। उत्तर प्रदेश से 601607 लोगों ने इस योजना में रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके बाद महाराष्ट्र , गुजरात. छत्तीसगढ़ और बिहार का स्थान आता है। इस योजना से जुड़ने वाले लोगों में 26 से 35 साल के लोगों की संख्या सबसे ज्यादा करीब 2015876 है।