साल 2021 में 2 नवंबर को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। संपन्नता के लिए धनतेरस को सबसे शुभ दिन माना जाता है। भारत में धनतेरस पर खरीददारी का विशेष महत्व होता है। साल भर आपके दिन अच्छे बीते, जेब हमेशा भरी रहे, खानपान में संपन्नता बनी रहे, इसके लिए धनतेरस (Dhanteras) पर कोई ना कोई वस्तु जरुर खरीदें। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस पर घर लाई गई वस्तु हमारी संपन्नता को बढ़ाने वाली होती है। ऐशा जरुरी नहीं कि इस दिन आप सोना- चांदी ही खरीदें, आप नीचे बताई गई आयटम में से कुछ भी खरीद सकते हैं।