Published : Oct 31, 2021, 12:34 PM ISTUpdated : Oct 31, 2021, 03:53 PM IST
बिजनेस डेस्क, Dhanteras 2021 । धनतेरस (Dhanteras) का पर्व नजदीक आ गया है। धनतेरस पर खरीददारी बेहद शुभ मानी जाती है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार इस दिन कुछ विशेष चीजें जरुर खरीदनी (Shopping) चाहिए। इस दिन की गई खरीदारी फलदायक होती है। ऐसा माना जाता है कि इस खरीददारी से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। धनतेरस के मौके पर खरीदी गई कोई भी चीज अच्छा फल देती है। इस दिन कुछ विशेष चीजें जरुर खरीदनी चाहिए इससे आपके घर में कभी किसी वस्तु की कमी नहीं होती। देखें इस दिन कौन सी वस्तुएं अवश्य खरीदनी चाहिए...
साल 2021 में 2 नवंबर को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। संपन्नता के लिए धनतेरस को सबसे शुभ दिन माना जाता है। भारत में धनतेरस पर खरीददारी का विशेष महत्व होता है। साल भर आपके दिन अच्छे बीते, जेब हमेशा भरी रहे, खानपान में संपन्नता बनी रहे, इसके लिए धनतेरस (Dhanteras) पर कोई ना कोई वस्तु जरुर खरीदें। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस पर घर लाई गई वस्तु हमारी संपन्नता को बढ़ाने वाली होती है। ऐशा जरुरी नहीं कि इस दिन आप सोना- चांदी ही खरीदें, आप नीचे बताई गई आयटम में से कुछ भी खरीद सकते हैं।
28
गोल्ड और सिल्वर क्वाइन
धनतेरस के दिन सोने या चांदी का सिक्का (gold and silver coins) खरीद सकते हैं, इस में लक्ष्मी, गणेश बनें हों तो बहुत अच्छा है। चांदी का सिक्का अपे मातहतों को उपहार में भी दिया जा सकता है। इस सिक्के को पूजन में रखा जा सकता है। वैसे इस दिन मिट्टी की लक्ष्मी जी की भी खरीदने की परंपरा है। ( फाइल फोटो)
38
सोने- चांदी के आभूषण खरीदें
किसी भी धातु के आभूषण खरीदने का सबसे शुभ अवसर धनतेरस का होता है। इस दिन सोने और चांदी के आभूषण खरीदने का विशेष महत्व है। आप अपनी बजट के मुताबिक आभूषण खरीद सकते हैं। ये निश्चित ही फलदायी होगा। महंगी धातु खरीदना संपन्नता का सूचक है। ( फाइल फोटो)
48
झाड़ू की होती है पूजा
झाड़ू मां लक्ष्मी के प्रतीक के रुप में पूजा जाता है। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन अगर झाड़ू खरीदकर घर लाने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। धनतेरस पर झाड़ू खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है इससे आर्थिक संकट दूर होता है। धर में संपन्नता आती है। ( फाइल फोटो)
58
धनिए के बीज
इस दिन धनिये के बीज खरीदने को भी शुभ माना जाता है। धनतेरस पर अधिकतर लोग धनिया खरीदते हैं। हरा-भरा धनिया समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस के दिन की पूजा में मां लक्ष्मी को धनिया के बीज अर्पित कर इसे अपनी तिजोरी में रखना फलदायक होता है। ( फाइल फोटो)
68
गोमती चक्र
धनतेरस के दिन गोमती चक्र खरीदना भी शुभ माना जाता है। इस दिन 11 गोमती चक्र खरीद सकते हैं। धनतेरस पर गोमती चक्र को पीले वस्त्र में बांधकर अपनी तिजोरी या लॉकर में रखने से घर में धन की कमी नहीं होती है। बता दें कि गोमती चक्रकुछ ज्योतिषीय प्रयोगों में एक ऐसे पत्थर का उपयोग किया जाता है, जो दिखने में साधारण होता है, लेकिन आश्चर्यजनक तरीके से अपना प्रभाव दिखाता है। गोमती चक्र कम कीमत वाला एक ऐसा पत्थर है जो गोमती नदी में मिलता है।( फाइल फोटो)
78
पीतल-कांसा के बर्तन पूरी करते हैं मनोकामना
धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने की भी परंपरा है। इस दिन आप पीतल के बर्तन खरीदेंगे तो शुभ होगा। कांसा का भी बर्तन खरीदा जा सकताहै। इस मौके पर पीतल के लक्ष्मी-गणेश- सरस्वती की मूर्ति खरीदेंगे तो भी फलदायक होगी। वैसे आप अपनी इच्छानुरुप कोई भी पीतल की मूर्ति खरीद सकते हैं। मान्यता के अनुसार पीतल का बर्तन खरीदकर पूर्व दिशा में रखने से मनोकामना की पूर्ति होती है। वहीं आयुर्वेद के अनुसार, कांसे के बर्तन में भोजन करने से दिमाग तेज होता और भूख भी बढ़ती है। कांसे के बर्तनों में भोजन करने से रक्त पित्त ठीक होता है। पीतल के नक्काशीदार व सुंदर बर्तन उपयोग करने व इनमें भगवान विष्णु को भोग लगाने से घर में हमेशा सुख शांति और संपन्रता आती है। ( फाइल फोटो)
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News