Published : Oct 25, 2021, 11:24 AM ISTUpdated : Oct 25, 2021, 01:32 PM IST
बिजनेस डेस्क। ई-कॉमर्स कंपनियां लगातार अपनी नई-नई सेल का ऐलान कर रहीं हैं। अमेजन की दिवाली सेल अभी चल रही है, वहीं Flipkart भी अपने ग्राहकों के लिए लगातार नई सेल का ऐलान कर रही है। फ्लिपकार्ट पर अभी एक सेल रनिंग में है, वही इस कंपनी ने Flipkart Big Diwali Sale का ऐलान कर दिया है। फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स इस सेल पर 1 दिन पहले ही तय डिस्काउंट पर खरीददारी कर सकते हैं। ग्राहकों को SBI कार्ड पर 10 फीसदी का कैश बैक भी दिया जाएगा। देखें फ्लिपकार्ट की इस सेल में कितना डिस्काउंट ऑफर किया गया है....
नई Flipkart Big Diwali Sale का आयोजन 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक किया जाएगा। वहीं फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स 27 अक्टूबर से ही इस सेल का फायदा उठा सकते हैं। फ्लिपकार्ट ने SBI से समझौता किया है, इसलिए कई सारे प्रोडक्ट पर एसबीआई के क्रेडिट कार्ड पर 10 फीसदी का तत्काल छूट दी जाएगी। फ्लिपकार्ट ने इस सेल में ऑफर्स के बारे में जानकारी भी शेयर की है।
25
स्मार्टफोन पर 75 फीसदी तक छूट
फ्लिपकार्ट के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक Flipkart Big Diwali Sale में स्मार्टफोन और टैबलेट पर 75 फीसदी डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। ग्राहक सबसे ज्यादा बड़ी कंपनियों के प्रोडक्ट सर्च करते हैं, वहीं फ्लिपकार्ट का दावा है कि वह Apple, Samsung, Xiaomi और Moto जैसी कंपनियों के प्रोडक्ट पर भारी छूट ऑफर करने जा रही है। ( फाइल फोटो)
35
बड़ी कंपनियों के प्रोडक्ट पर भारी छूट
Flipkart Big Diwali Sale में मौजूदा समय में भारी बिक्री करने वाली realme नार्जो 50A, Samsung Galaxy F12, Oppo Reno 6 5G, pocoF3 GT, मोटो G60, इनफीनिक्स हॉट 10 प्ले, और पिक्सल 4ए जैसे स्मार्ट प्रोड्कट पर बंपर डिस्काउंट दिया जाएगा।
45
इलेक्ट्रॉनिक्स आयटम्स पर 80 फीसदी तक छूट
Flipkart Big Diwali Sale में acer Aspire 7 लैपटॉप मात्र 49,990 रुपये में मिलेगा, इसकी वर्तमान कीमत 89,999 रुपये है । realme Beard Trimmer मात्र 999 रुपये में खरीदा जा सकेगा, इसकी मार्केट प्राइज 1,299 है। कई कंपनियों के लैपटॉप, ट्रिमर्स, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ स्पीकर्स, और पावरबैंक्स पर 80 फीसदी की छूट ऑफर की जाएगी। ( फाइल फोटो)
55
माइक्रोवेव पर 45 फीसदी तक की छूट का होगा ऑफर
कई बड़ी कंपनियों की स्मार्ट टीवी पर बड़ा डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। fully automatic washing machine को 9,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। किचन अप्लायंसेस भी 299 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होंगे। माइक्रोवेव को 45 फीसदी तक की छूट पर वहीं एयर कंडिशनर्स पर 55 फीसदी तक की छूट पर दी जाएगी। ( फाइल फोटो)
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News