Published : Nov 05, 2021, 02:31 PM ISTUpdated : Nov 05, 2021, 02:35 PM IST
बिजनेस डेस्क, Gold-Silver Price Today 5 November 2021: दिवाली के बाद गोबर्धन पूजा के दिन सोने-चांदी के दामों में इजाफा हुआ है। शुक्रवार 5 November 2021 को चांदी के दामों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गोल्ड- सिल्वर के दामों को जारी करने वाली वेबसाइट ibjarates.com के अनुसार, 999 शुद्धता वाले गोल्ड के दाम प्रति दस ग्राम 47702 पहुंच गया है। वहीं रुप चौदस (03 November) के मुकाबले आज के दिन गोल्ड रेट 164 रुपये महंगा हो गया है। आज चांदी के दाम भी बढ़े हैं। एक किलो चांदी के रेट में 376 रुपये का इजाफा हुआ है। आज चांदी का भाव 63551 प्रति किलो हो गया है। देखें विभिन्न कैरेट का क्या है रेट...
Gold-Silver Price Today
5 नवंबर को 999 शुद्धता वाले प्रति दस ग्राम गोल्ड की कीमत 47702 रुपये, 995 प्योरिटी वाले गोल्ड की कीमत 163 रुपये बढ़कर 47511 हो गई है। 916 प्योरिटी वाले गोल्ड के दाम भी बढ़े हैं । ये गोल्ड प्रति दस ग्राम 43695 रुपये में मिल रहा है। 750 प्योरिटी वाले गोल्ड के दाम 35777 हैं। 585 प्योरिटी वाले सोने की कीमत 96 रुपये बढ़कर 27906 हो गई है। (फाइल फोटो)
26
ibjarates.com वेबसाइट पर मार्केट खुलने के दौरान दो बार सोने-चांदी के दामों की जानकारी शेयर की जाती है। सुबह-शाम दो बार कीमतें जारी की जाती हैं। धनतेरस (2 November ) नवंबर की तुलना में रुपचौदस के दिन सोने-चांदी के दामों में कमी दर्ज की गई थी। वहीं दिवाली के दिन सोने-चांदी के दामों में बदलाव नहीं हुआ था। (फाइल फोटो)
36
कैरेट को परखना सबसे ज्यादा जरुरी
कई बार हम सुनी सुनाई बातों पर भरोसा कर लेते हैं। अमुक व्यक्ति फलां दुकान से इस कीमत पर सोने की ज्वेलरी लेकर आया है। इसके बाद हम भी बिना जांचे परखे उस दुकान से ज्वेलरी खरीदने पहुंच जाते हैं। दरअसल ज्वेलरी बनाने वाला सोना 18, 20, 22 कैरेट में आता है, कैरेट कम होने से सोने की शुद्धता कम होती जाती है, इससे ज्वेलरी(Jewelery) का रेट कम हो जाता है। बता दें की शुद्धता मापने का सबसे अहम पैमाना कैरेट होता है। कैरेट जितना ज्यादा होगा सोने का रेट उतना ज्यादा होता है। कई बार ज्वेलर्स सोने के गहने खरीदते वक्त ग्राहकों को कैरेट के बारे में जानकारी नहीं देकर अनाप-शनाप दाम वसूल लेते हैं। ( फाइल फोटो)
46
4 तरीकों से पहचाने सोने की शुद्धता
आप hallmark ज्वैलरी की 4 तरह से पहचान कर सकते हैं। हर ज्वैलरी पर भारतीय मानक ब्यूरो का ट्रेडमार्क यानी BSI का लोगो होता है। हर ज्वैलरी की कैरेट या फाइनेंस में प्योरिटी होगी, जैसे 916 लिखा है तो इसका मतलब यह है कि ज्वैलरी 22 कैरेट के गोल्ड (91.6 फीसदी शुद्धता) का है। 750 लिखा है तो इसका मतलब यह है कि ज्वैलरी 18 कैरेट (75 फीसदी शुद्ध) गोल्ड का है। इसी तरह 585 लिखा है तो इसका मतलब कि ज्वैलरी 14 कैरेट गोल्ड (58.5 फीसदी शुद्धता) का है। ( फाइल फोटो)
56
मिस्ड कॉल देकर पता लगाएं सोने- चांदी का रेट
मोबाइल फोन पर एक मिस्ड कॉल करके सोने- चांदी का भाव पता किया जा सकता है। इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है, इसके बाद आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं। (फाइल फोटो)
66
इस तरह चेक कर सकते हैं सोने की शुद्धता
अब आप घर बैठें सोने की प्योरिटी को भी चैक कर सकते हैं, यही नहीं आप इसकी शिकायत भई कर सकते हैं। इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। ‘BIS Care app’ से ग्राहक (Consumer) सोने की शुद्धता (Purity) की जांच कर सकते हैं। इस ऐप (App) पर आप शुद्धता को लेकर शिकायत भी कर सकते हैं। इस ऐप (App) में अगर गोल्ड में खरीदी में बिल का लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और हॉलमार्क नंबर गलत पाया जाता है तो आप इसकी शिकायत तुरंत कर सकते हैं।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News