1 मई से हुए हैं बड़े बदलाव, रेलवे, एयरलाइंस से लेकर गैस सिलेंडर तक, जानें- क्या होगा असर ?

Published : May 02, 2020, 12:54 AM IST

बिजनेस डेस्क. भारत में 1 मई 2020 से कई बड़े बदलाव हुए हैं। इन बदलावों से आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर सीधा असर पड़ने वाला है। नए नियमों में एटीएम, पेंशन, रेलवे, एयरलाइंस, गैस सिलेंडर, बचत खातों पर ब्याज और डिजिटल वॉलेट में हुए बदलाव शामिल है। तो आइए जानते हैं कि इन महत्वपूर्ण बदलावों से आपकी जीवन पर क्या असर पड़ने वाला है। 

PREV
17
1 मई से हुए हैं बड़े बदलाव, रेलवे, एयरलाइंस से लेकर गैस सिलेंडर तक, जानें- क्या होगा असर ?
एक मई से कोरोना महामारी को देखते हुए ATM के लिए नई व्यवस्था तय की गई है। अब संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति के यूज के बाद ATM को साफ किया जाएगा। अभी यह व्यवस्था गाजियाबाद और चेन्नई मेम शुरू कर दी गई है। साथ ही जीन जगहों को हॉस्टस्पॉट घोषित किया गया है वहां नगर निगम इसे दिन में दो बार सैनिटाइज करेगा।
27

वहीं अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) मई से उन लोगों को पूरी पेंशन देना शुरू कर देगा, जिन्होंने रिटायरमेंट के समय कम्युटेशन का विकल्प चुना था। अब EPFO के कर्मचारियों को रिटायरमेंट के 15 साल बाद फुल पेंशन की व्यवस्था पुनः शुरू हो जाएगी। इस नए नियम से अब 6.5 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। 

37

तीसरा बड़ा बदलाव है रेलवे के लिए। अब जब लॉकडाउन के बाद रेल सेवाएं बहाल होंगी तो यात्री, चार्ट निकल जाने के चार घंटे पहले तक बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे। यह नियम 1 मई से ही प्रभावी हो गया है लेकिन अभी देश में लॉकडाउन के कारण सभी रेल सेवाएं निरस्त हैं। पहले यात्रियों को चार्ट तैयार होने से 24 घंटे पहले बोर्डिंग स्टेशन को बदलना होता था।

47

1 मई से गैर-सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर के दाम सस्ते हो गए हैं। किमतों में 162 रूपये की बड़ी राहत दी गई है। लेकिन हर राज्य में टैक्स के हिसाब से किमतों में अंतर होगा।

57

SBI ने 1 मई 2020 से सेविंग अकाउंट्स पर मिलने वाले इंटरेस्ट में बदलाव किए है। अब ग्राहकों को एक लाख से अधिक बचत जमा खातों पर कम ब्याज मिलेगा। एक लाख तक जमा राशि पर आपको सालाना 3.50 फीसदी और एक लाख से ज्यादा जमा राशि पर आपको सालाना 2.75 फीसदी ब्याज मिलेगा, जो पहले 3.25 फीसदी था।

67

सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने भी नियमों में बदलाव किए हैं। एयर इंडिया 1 मई से यात्रियों को एक बड़ी सुविधा देने जा रहा है। इसके तहत अब यात्रियों को टिकट कैंसिल कराने पर कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना होगा। टिकट बुकिंग के 24 घंटों के भीतर उसे कैंसिल करने या बदलाव किए जाने पर कैंसिलेशन चार्ज नहीं लगेगा। 

77

साथ ही आज से पंजाब नेशनल बैंक ने अपना डिजिटल वॉलेट बंद कर दिया है। पीएनबी ग्राहक, जो पीएनबी किटी वॉलेट सुविधा का इस्तेमाल कर रहे थे, वो अब लेन-देन के लिए अन्य डिजिटल मोड जैसे आईएमपीएस का इस्तेमाल कर सकते हैं।  मालूम हो कि ग्राहक अपना वॉलेट अकाउंट तभी बंद कर सकते हैं जब उनके खाते में जीरो बैलेंस हो। इस पर PNB ने कहा है कि अगर आपके खाते में पैसे हैं, तो आपको या तो उसे खर्च करना होगा, या आईएमपीएस के जरिए उसे किसी अन्य खाते में ट्रांसफर करना होगा।  

Recommended Stories