Published : Mar 31, 2020, 12:14 AM ISTUpdated : Mar 31, 2020, 12:16 AM IST
बिजनेस डेस्क: दुनिया के कई देशों पर कोरोना का कहर जारी है। भारत में भी इस महामारी के केस लगातार बढ़ रहे हैं। पूरा देश कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होता नजर आ रहा है। जनता, नेताओं से लेकर उद्योगपति तक सभी कोरोना से पीड़ित लोगों के आर्थिक मदद के लिए दान कर रहे हैं। इस लिस्ट में देश के कई बिजनेसमैन भी शामिल हैं। इन सभी के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (आरआईएल) कोरोना वायरस महामारी से निपटने में सरकार की मदद के लिये पीएम-केयर्स फंड में 500 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है-
देश की प्राइवेट सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (आरआईएल) कोरोना वायरस महामारी से निपटने में सरकार की मदद के लिये पीएम-केयर्स फंड में 500 करोड़ रुपये का योगदान देगी। कंपनी ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी। इसके अलावा कंपनी महाराष्ट्र और गुजरात मुख्यमंत्री राहत कोष में 5-5 करोड़ रुपये का योगदान देगी।
29
इस मौके पर कंपनी ने प्रेस रिलीज जारी करके रिलायंस द्वारा इस मुश्किल वक्त में उठाए गए कदमों के बारे में बताया गया। प्रेस रिलीज में रिलायंस ने देश के साथ मिलकर इस महामारी से लड़ने में देश की मदद का भरोसा जताया है। इससे पहले भी रिलायंस ने कोरोना से लड़ने में देश की काफी मदद की है रिलायंस फाउंडेशन ने कोरोना वायरस मरीजों के लिये 100 बिस्तरों का अस्पताल मात्र 2 हफ्तों में तैयार किया था।
39
इसके अलावा रिलायंस ने कहा है कि वह 5 लाख लोगों को अगले 10 दिनों तक खाना भी मुहैया कराएगी। यानी 50 लाख लोगों के खानों का इंतजाम किया जा रहा है। इस क्षमता को भविष्य में और बढ़ाया जाएगा।
49
रिलायंस रोजाना 1 लाख मास्क और हजारों की संख्या में PPE (पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट) भी तैयार कर रही है ताकि देश के स्वास्थ्यकर्मियों का खयाल रखा जा सके। इमर्जेंसी वाहनों में फ्री ईंधन रिलायंस पहले से ही उपलब्ध करा रही है।
59
कंपनी ने अपने प्रेस रिलीज में कहा कि जियो ने इस वक्त लगभग 40 करोड़ लोगों और सैकड़ो संस्थानों को अपने नेटवर्क के जरिए कनेक्ट रखा है ताकि, उनका 'वर्क फ्रॉम होम' सुचारू रूप से चल सके। जिससे इस लॉकडाउन के वक्त भी देश को आगे बढ़ने में मदद मिल सके।
69
इसके अलावा कंपनी ने कहा की देश भर में रिलायंस रिटेल के लगभग सभी आउटलेट्स खुले हैं जिससे देश में जरूरी चीजों की किल्लत न हो। रिलायंस ने कहा की उनके ओउलेट्स में रोजाना करोड़ो लोग खरीदारी करने आ रहे हैं।
79
रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक श्री मुकेश अंबानी ने कहा, ''हमें विश्वास है कि भारत कोरोनो वायरस की आपदा पर जल्द से जल्द विजय प्राप्त कर लेगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज की पूरी टीम संकट की इस घड़ी में देश के साथ है और कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई को जीतने के लिए सब कुछ करेगी।''
89
रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक चेयर पर्सन नीता अंबानी ने कहा, ''जैसे राष्ट्र कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए एकजुट है, वैसे ही रिलायंस फाउंडेशन अपने देशवासियों और महिलाओं के साथ मजबूती से खड़ा है, खासकर उन लोगों के लिए जो पहली पंक्ति में इससे लड़ रहे हैं। हमारे डॉक्टरों और कर्मचारियों ने भारत का पहला कोविड-19 अस्पताल स्थापित करने में मदद की है और हम कोविड-19 की स्क्रीनिंग, परीक्षण, रोकथाम और उपचार में सरकार का सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।''
99
गौरतलब है कि देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या एक हजार से ऊपर पहुंच गई है और ये आकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। इस महामारी के कारण दुनिया भर में इससे मरने वालों की संख्या 35 हजार के करीब पहुंच चुकी है, वहीं इससे लाखों लोग प्रभावित हैं।