नीता अंबानी हैं भरतनाट्यम की बेहतरीन डांसर, देखें उनके डांस की कुछ खास PHOTOS

बिजनेस डेस्क। भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की वाइफ नीता अंबानी (Nita Ambani) शादी के पहले एक टीचर थीं। नीता अंबानी का इंटरेस्ट आर्ट और कल्चर में पहले से ही था। बता दें कि वे भरतनाट्यम की प्रशिक्षित नृत्यांगना रही हैं। मुकेश अंबानी से शादी के बाद नीता अंबानी की लाइफस्टाइल में बड़ा बदलाव आया। नीता अंबानी आज जहां बेहद ग्लैमरस और लग्जीरियस लाइफ जीती हैं, वहीं रिलायंस (Reliance Foundation) फाउंडेशन के जरिए सामाजिक कामों से भी जुड़ी हैं। इसके लिए उनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बन चुकी है। उन्हें कई सम्मान भी मिल चुके हैं। नीता अंबानी को अमेरिका के सबसे बड़े आर्ट म्यूजियम का पहला ट्रस्टी बनाया गया है। नीता अंबानी का कला के प्रति लगाव इतना ज्यादा है कि शादी के बाद भी उन्होंने नृत्य का शौक नहीं छोड़ा। यह अलग बात है कि अब उन्हें इसके लिए समय कम मिलता है, लेकिन जब भी उन्हें मौका मिलता है, वे अपना यह शौक जरूर पूरा करती हैं। आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं नीता अंबानी की कुछ खास तस्वीरें, जिनमें वे डांस करती नजर आ रही हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 8, 2020 7:34 AM IST / Updated: Oct 08 2020, 01:14 PM IST

18
नीता अंबानी हैं भरतनाट्यम की बेहतरीन डांसर, देखें उनके डांस की कुछ खास PHOTOS

यह नीता अंबानी के भारत नाट्यम डांस की एक क्लासिक तस्वीर है। इस तस्वीर में उनका डांस स्किल साफ दिखाई पड़ता है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि अगर नीता अंबानी को मौका मिलता तो वे भारत नाट्यम की एक प्रोफेशनल डांसर होतीं। 

28

नीता अंबानी अब भी फिजिकल फिटनेस बनाए रखने के लिए नियमित तौर पर डांस करती हैं। इसके अलावा फैमिली फंक्शन्स में भी कभी-कभी उन्हें डांस करते देखा जा सकता है।  

38

नीता अंबानी ने अपनी बेटी ईशा अंबानी और बेटे आकाश अंबानी की शादी में जम कर डांस किया था। इस तस्वीर में वे बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। 

48

बेटे आकाश अंबानी की शादी के मौके पर नीता अंबानी ने अपने डांस से गेस्ट्स का मन मोह लिया था। नीता अंबानी नृत्य की एक भावपूर्ण मुद्रा में। 

58

नीता अंबानी राधा-कृष्ण की लीलाओं पर आधारित डांस में महारत हासिल करती हैं। इस तस्वीर में वे स्टेज पर डांस करती नजर आ रही हैं। 

68

बेटे आकाश अंबानी की शादी के मौके पर नीता अंबानी ने गेस्ट्स के साथ जम कर डांस किया। वैसे, उनके डांस की ज्यादा तस्वीरें उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन अपने डांस से उन्होंने सबका मन मोह लिया था। 

78

बेटी ईशा अंबानी की शादी के मौके पर नीता अंबानी ने खास मंच पर क्लासिकल डांस किया था। इस डांस में उनके साथ दोनों बेटे नजर आ रहे हैं। 

88

बेटे आकाश अंबानी की शादी में पति मुकेश अंबानी के साथ नीता अंबानी का यह डांस काफी चर्चित रहा। यह तस्वीर मीडिया में वायरल हो गई थी। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos