कभी इस वजह ट्रोल हुआ करते थे अंबानी के लाल, फिर ऐसे दिया ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब

Published : Jun 29, 2022, 05:32 PM IST

बिजनेस डेस्क : मंगलवार को मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने रिलायंस जियो (Reliance jio) के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी (Aakash Ambani) को जिओ का चेयरमैन बनाया गया। इसके बाद से उनके तीनों बच्चे एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। चाहे आकाश हो, अनंत हो या ईशा अंबानी, नीता और मुकेश अंबानी के तीनों बच्चे हमेशा चर्चा में रहते हैं। लेकिन एक समय ऐसा था जब नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी (anant ambhani) को बुरी तरह से ट्रोल किया जाता था। लगभग 8 साल पहले उनका वजन 175 किलो हुआ करता था, लेकिन 18 महीने के अंदर ही उन्होंने कैसे अपना वजन घटाया और ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया आइए हम आपको बताते हैं...

PREV
18
कभी इस वजह ट्रोल हुआ करते थे अंबानी के लाल, फिर ऐसे दिया ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब

रिलायंस ग्रुप के संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के तीन बच्चे हैं। उनके छोटे बेटे का नाम अनंत अंबानी है, जो कभी अपने वजन के चलते बुरी तरह ट्रोल हुआ करते थे।

28

दरअसल, अनंत अंबानी का मोटापा खाने की वजह से नहीं बल्कि क्रॉनिक अस्थमा के चलते बढ़ा था। जिनकी दवाइयों का डोज इतना हाई होता था कि उन्हें मोटापे की शिकायत हो गई थी।
 

38

2013 में आईपीएल के दौरान जब अनंत मुंबई इंडियंस के मैच में नजर आए छे, तो उन्हें खूब ट्रोल किया गया था और लोग उनका मजाक उड़ाते थे तब अनंत में वेट कम करने की ठानी।

48

इसके बाद 175 किलोग्राम के अनंत अंबानी ने 18 महीने में 108 किलो वजन कम किया। जब 2016 में आईपीएल के दौरान उनके ट्रांसफॉरमेशन को देखा गया तो लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई।
 

58

इस दौरान फिटनेस ट्रेनर विनोद खन्ना ने अनंत की मदद की और उन्होंने हार्डकोर वर्कआउट करना शुरू किया। बताया जाता है कि वह रोज 21 किलोमीटर दौड़ा करते थे। उन्होंने वजन कम करने के लिए योग का सहारा भी लिया।

68

इतना ही नहीं उन्होंने वजन कम करने के दौरान स्ट्रिक्ट डाइट भी फॉलो की। उन्होंने शक्कर को पूरी तरह से अवॉइड कर दिया और लो कार्बोहाइड्रेट डाइट फॉलो करने के साथ ही ब्रेड, पास्ता, सॉफ्ट ड्रिंक जैसी चीजों से दूरी बना ली।
 

78

18 महीने की कड़ी मेहनत के बाद अनंत ने अपना पूरा लुक ही बदल दिया। इसके बाद उनके लुक्स को लेकर कभी भी उन्हें ट्रोल नहीं किया गया। बल्कि लोग उनसे इंस्पिरेशन लेकर वजन कम करने लगे और लड़कियां तो मानो अनंत की दीवानी हो गई।

88

बता दें की अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट को डेट कर रहे हैं। जो एक प्रोफेशनल भरतनाट्यम डांसर है। हाल ही में अंबानी परिवार को उनके एक डांस शो में नजर आया था। कहा जा रहा है कि अनंत और राधिका जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

ये भी देखें : जानें क्या करती हैं मुकेश अंबानी की बहू श्लोका मेहता, इसलिए चमक-दमक से रहती हैं दूर

आकाश से ईशा तक, जानें कितने पढ़े-लिखे हैं अंबानी खानदान के पांचों बच्चे, एक तो 30 की उम्र में बन गया चेयरमैन

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Read more Photos on

Recommended Stories