ये हैं भारत के 5 सबसे रईस युवा बिजनेसमैन, फोर्ब्स के टॉप 100 लिस्ट में रह चुके हैं शामिल

बिजनेस डेस्क। आज पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जा रहा है। हर साल 12 अगस्त को यह दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत साल 2000 से हुई थी। संयुक्त राष्ट्रसंघ ने 17 दिसंबर, 1999 को यह दिवस मनाए जाने की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक व सांस्कृतिक मुद्दों को लेकर युवाओं में जगरूकता और सामाजिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं देश के 5 युवा कारोबारियों के बारे में, जिन्होंने अपने क्षेत्र में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए। इन युवा कारोबारियों के नाम दुनिया के 100 सबसे धनी व्यवसायियों की फोर्ब्स की लिस्ट में भी शामिल हुए। जानते हैं इनके बारे में। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 12, 2020 8:05 AM IST

15
ये हैं भारत के 5 सबसे रईस युवा बिजनेसमैन, फोर्ब्स के टॉप 100 लिस्ट में रह चुके हैं शामिल

भाविन और दिव्यांक तुराखिया
भाविन और दिव्यांक तुराखिया ने साल 2018 में सबसे कम उम्र में फोर्ब्स की 100 अमीरों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई थी। भाविन की उम्र 38 साल है, वहीं दिव्यांक 40 साल के हैं। ये दोनों भाई 'डायरेक्ट आई' कंपनी के को-फाउंडर हैं।  यह कंपनी कई तकनीकी कंपनियों का समूह है। इस कंपनी की स्थापना 1998 में सिर्फ 25 हजार रुपए की पूंजी से की गई थी, लेकिन आज इसकी वैल्यू 1.55 बिलियन डॉलर (करीब 11,433 करोड़ रुपए) से भी ज्यादा हो गई है। इन दोनों भाइयों ने गेमिंग बिजनेस से कंपनी की शुरुआत की। इसके बाद वेब होस्टिंग, ऑनलाइन एडवर्टाइजिंग और ऐप के क्षेत्र में कामयाबी हासिल की। यह कंपनी भारत के साथ-साथ संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका से चलाई जाती है। 
 

25

विजय शेखर शर्मा
भारत में जब अक्टूबर, 2016 में नोटबंदी लागू की गई तो पेटीएम को बहुत ज्यादा सफलता मिली। आज पेटीएम डिजिटल पेमेंट ऐप से आगे बढ़ कर ई-कॉमर्स की दुनिया में पहुंच बना चुका है। भारत में पेटीएम की शुरुआत विजय शेखर शर्मा ने साल 2010 में की थी। 42 साल के विजय शेखर शर्मा फोर्ब्स की टॉप 100 अमीरों की लिस्ट में शामिल रह चुके हैं। विजय शेखऱ शर्मा उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं। उन्होंने बीटेक की पढ़ाई की है। 

35

शमशीर वायलील
43 साल के शमशीर वायलील वीपीएस हेल्थकेयर के मालिक हैं। साल 2018 में फोर्ब्स की 100 अमीरों की लिस्ट में ये 98वें स्थान पर था। वीपीएस हेल्थकेयर आज करीब 12 करोड़ रुपए से ज्यादा की कंपनी है। शमशीर वायलील ने साल 2007 में एक अस्पताल खोल कर अपने बिजनेस करियर की शुरुआत की थी। पहले ये अबू धाबी में रेडियोलॉजिस्ट थे। एक साल नौकरी करने के बाद इन्होंने वीपीएस हेल्थकेयर के तहत एलएलएच अस्पताल की शुरुआत की। हेल्थ सेक्टर में इनका कारोबार आज भारत के अलावा ओमान और संयुक्त अरब अमीरात में काफी मजबूत हो गया है। इन्होंने चेन्नई के मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई की है। कुछ साल पहले केरल में जब बाढ़ आई थी, तो इन्होंने 50 करोड़ रुपए राहत के लिए दान में दिए थे।

45

समीर गहलोत
समीर गहलोत भारत के सबसे अमीर युवा व्यवसायी माने जाते हैं। ये इंडियाबुल्स ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष हैं। इन्होंने दिल्ली के हौजखास इलाके में टीन की छत के ऑफिस से काम शुरू किया था। आईआईटी दिल्ली में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री लेने के बाद समीर नौकरी करने के लिए विदेश चले गए, लेकिन दो साल के बाद भारत वापस लौट आए। उन्होंने अपने दो दोस्तों के साथ एक ब्रोकरिंग कंपनी खरीद ली। इसके बाद इंडियाबुल्स कंपनी के जरिए ऑनलाइन शेयरों की खरीद-फरोख्त करने लगे। इसमें उन्हें काफी सफलता मिली और कंपनी ब्रोकरिग के अलावा रियल एस्टेट, एनर्जी, हाउसिंग फाइनेंस के क्षेत्र में भी आगे बढ़ी। आज इनकी कंपनी 40 हजार करोड़ रुपए से भी ज्यादा की हो गई है। 
 

55

डॉक्टर रंजन पई
डॉक्टर रंजन पई चिकित्सा के क्षेत्र में जाना-माना नाम हैं।  दो साल पहले ये देश के 86वें सबसे अमीर शख्स थे। 47 साल के हो चुके डॉक्टर रंजन पई कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज मनिपाल से डिग्री
लेने के बाद एक फेलोशिप प्रोग्राम तहत अमेरिका चले गए थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मलेशिया के मेलका मनिपाल मेडिकल कॉलेज में मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में की थी। इसके बाद इन्होंने मनिपाल ग्रुप की स्थापना की। इस ग्रुप के तहत 6 मेडिकल कॉलेज और 16 अस्पताल चलाए जा रह हैं। इनमें 1 लाख से भी ज्यादा स्टूडेंट पढ़ते हैं। मनिपाल ग्रुप के कॉलेजों के कैंपस भारत के अलावा मलेशिया, एंटीगुआ, दुबई और नेपाल में भी हैं। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos