Published : Mar 06, 2021, 12:45 PM ISTUpdated : Mar 06, 2021, 12:53 PM IST
करियर डेस्क. Tricky IAS Interview Questions: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सर्विसेज परीक्षा (Civil Services Exam 2021) इस बार जून में होनी है और इसके बाद कैंडिडेट्स मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा में सफल होने वालों को पर्सनैलिटी टेस्ट (Personality Test) यानी इंटरव्यू (IAS Interview) के लिए बुलाया जाता है। सिविल सेवा की लिखित परीक्षा के सवाल जितने चर्चा में रहते हैं उससे कहीं ज्यादा इंटरव्यू के सवाल। यूपीएससी कैंडिडेट्स को आईएएस इंटरव्यू में पूछे गए सवालों की मॉक टेस्ट से तैयारी करनी चाहिए। क्योंकि यहां अधिकारी काफी मुश्किल सवाल पूछते हैं। इंटरव्यू में मेरिट अच्छी न आने पर आप अफसर बनने से चूक जाते हैं। इसलिए हम आपको IAS इंटरव्यू के कुछ अटपटे, अनसुलझे सवाल बता रहे हैं। ये सवाल दिमाग चकरा देने वाले होते हैं। ऐसे में हम आपको मॉक टेस्ट (Mock Test) और मॉक इंटरव्यू (Mock Interview) के कुछ सवाल बता रहे हैं-
सवाल. कौन सी चीज खाने के लिए खरीदी जाती है लेकिन खाई नही जाती?
जवाब- प्लेट और चम्मट
212
सवाल. तलाक का मूल कारण क्या है?
जवाब: इस सवाल को सुनकर आपको भी लग रहा होगा कि इसका जवाब लंबा चौड़ा और काफी तरह के लॉजिक से भरा होगा। लेकिन आपको बता दें कि इस सवाल का जवाब बेहद आसान है। दुनिया में होने वाले हर तलाक का मूल कारण शादी है। अगर शादी होगी, तभी तलाक की नौबत आएगी।
312
सवाल. कौन सी चीज है जो तुम्हारी है लेकिन इस्तेमाल दूसरे करते हैं?
जवाब. नाम
412
IAS इंटरव्यू सवाल. कौन सा जानवर है जिसका सिर काटने पर भी वो जिंदा रहता है?
जवाब. कॉकरोच
512
सवाल. चांद से पृथ्वी कैसी दिखाई देती है?
जवाब. पृथ्वी चांद की तुलना में तेजी से घूम रही है। इसलिए कभी कभी ज्यादातर महासागर और महाद्वीप नीले दिखाई देते हैं। इसके अलावा पृथ्वी पर संभावित रोशनी दिखाई देगी,। चांद का अपना कोई वातावरण नहीं है इसलिए दिन में तारे भी देख पाएंगे।
612
सवाल. बिना दिल के इंसान कितने दिन जिंदा रह सकता है?
जवाब. बिना दिल के इंसान का जीवित रहना किसी चमत्कार से कम नहीं होगा। लेकिन अमेरिका में एक शख्स बिना दिल के एक-दो दिन नहीं बल्कि पूरे डेढ़ साल तक जिंदा रहा था।अमेरिका में मिशिगन राज्य के पिसिलैंट शहर में 25 वर्षीय एक व्यक्ति हृदय नहीं रहने के बाद भी लगभग डेढ़ साल तक जीवित रहा। सीएनएन' की रिपोर्ट के अनुसार, शख्स का मई में हृदय प्रत्यारोपण किया गया। इससे पहले 555 दिनों तक (लगभग डेढ़ साल) वह हृदय के बगैर जीवित रहा।
712
सवाल: हम पानी क्यों पीते हैं?
जवाब: क्योंकि हम पानी खा नहीं सकते, चबा नहीं सकते।
812
सवाल. आपके पास दो गाय और चार बकरी हैं तो बताइए आपके पास कितने पैर हैं?
जवाब: दो पैर, इंसान के पास दो पैर ही होते हैं।
912
सवाल. रमेश ने एक ही दिन में एक ही शहर में दो शादियां की लेकिन किसी ने उसे कुछ नहीं कहा, ऐसा क्यों?
जवाब: रमेश पंडित का नाम है।
1012
सवाल. क्या आप एक हाथ को एक हाथ से उठा सकते हैं?
जवाब: हाथी के पास हाथ नहीं होते।
1112
सवाल. लड़कियों की शर्ट में जेब क्यों नहीं होती?
जवाब- लड़कियां अलग से पर्स कैरी करती हैं ऐसे में वो शर्ट की जेब में सामान नहीं रखेंगी। जैसा कि लड़के पर्स, पैसे आदि रखते हैं। लड़कियों की शर्ट में वो पॉकेट्स यूजलेस ही रहेंगी इसलिए पॉकेट्स नहीं बनाई जाती हैं। दूसरा कारण ये है कि लड़कियों की शर्ट की खूबसूरती पॉकेट्स के कारण खराब न हो। यही अंतर कई बार लड़कियों की जींस/पैंट के साथ भी होता है।
1212
अगर एक दीवार को बनाने के लिए 8 लोगों को 10 घंटे लगते हैं तो इसे बनाने में चार लोगों को कितना समय लगेगा।
जवाब: बिल्कुल भी नहीं, क्योंकि यह पहले से ही बन चुकी है ।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi