करियर डेस्क. ज्यादातर राज्यों में 12वीं क्लास के एग्जाम हो गए हैं तो कुछ राज्यों में एग्जाम हो रहे हैं। 12वीं क्लास के बाद छात्रों का सपना होता है कि उसका एडमिशन ऐसी यूनिवर्सिटी (Universities) में हो जहां पढ़ाई करने के बाद फ्यूचर में अच्छी जॉब मिल सके। अब तक सेंट्रल यूनिवर्सिटी ( Central Universities) में 12वीं के मार्क्स के आधार पर एडमिशन मिलता था लेकिन इस बार से सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए कैंडिडेट्स को सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CUCET 2022) के आधार पर होगा। अगर 12वीं के बाद आप भी किसी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं देश के टॉप 5 विश्वविद्यालयों के बारे में जहां से पढ़ाई करने के लिए विदेशों के छात्र भी आते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं टॉप 5 यूनिवर्सिटी।
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU)
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय को BHU के नाम से जाना जाता है। ये यूनिवर्सिटी उत्तरप्रदेश के वाराणसी जिले में स्थिति है। इसकी स्थापना महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने 1916 में की थी। इस यूनिवर्सिटी का कैंपस करीब 16 सौ एकड़ में है। यहां कई तरह के कोर्स होते हैं। 12वीं के बाद कैंडिडेट्स इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले सकते हैं। यहां पढ़ने के लिए विदेशों से भी छात्र आते हैं।
25
दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University)
दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) दिल्ली में स्थिति है। इस यूनिवर्सिटी के कई कॉलेजों में एडमिशन के लिए कट ऑफ लिस्ट 98 फीसदी तक जाती थी। लेकिन इस बार से यहां एडमिशन का पैटर्न बदल गया है। छात्रों को अब इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में मिले मार्क्स के आधार पर होगा। इसमें 12वीं क्लास के मार्क्स का कोई वेटेज नहीं मिलेगा।
35
यूनिवर्सिटी ऑफ़ कलकत्ता (University of Calcutta)
पश्चिमी बंगाल में स्थिति यूनिवर्सिटी ऑफ़ कलकत्ता में पढ़ाई का सपना ज्यादातर स्टूडेंट्स का होता है। इस यूनिवर्सिटी की स्थापना 1857 में हुई थी। इसके कैंपस में नेनो साइंस और नेनो टेक्नोलॉजी का बहुत बड़ा सेंटर है। छात्र यहां से बीए, बीएससी समेत कई कोर्स कर सकते हैं।
45
जामिया मिल्लिया इस्लामिया
ये देश की बड़ी यूनिवर्सिटी में से एक है। यहां पढ़ाई करना कैंडिडेट्स का सपना होता है। 12वीं क्लास के बाद हायर एजुकेशन के लिए कैंडिडेट्स इस यूनिवर्सिटी में भी एडमिशन ले सकते हैं।
55
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU)
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) दिल्ली में स्थिति है। हाल के दिनों में कई कारणों से ये विश्वविद्यालय सुर्खियों में रहा है। यहां कैंडिडेट्स बेस्ट हायर एजुकेशन के लिए आते हैं। इस बार कैंडिडेट्स का एडमिशन यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।