Women's Day 2022: किसी के पास एमफिल तो किसी के पास कानून की डिग्री, ये हैं देश की 5 पॉवरफुल महिलाएं

Published : Mar 07, 2022, 11:44 AM IST

करियर डेस्क.  8 मार्च को विश्व महिला दिवस  (International Women's Day 2022) मनाया जाता है। इस मौके पर हम आपको देश की उने महिलाओं के बारे में बता रहे हैं जो राजनीति के क्षेत्र में बुलंदियों तक पहुंचीं हैं। इनमें से कोई किसी राज्य की मुख्यमंत्री हैं तो कोई केन्द्र में मंत्री। कोई महिला किसी बड़े राजनीतिक दल की राष्ट्रीय अध्यक्षता कर रही हैं, तो कोई महिला बतौर राज्य की मुख्यमंत्री प्रदेश की बागडोर संभाल रही है। विश्व महिला दिवस के मौके पर देश और राजनीतिक दल की जिम्मेदारी निभा रही इन महिलाओं के बारे में हम आपको बता रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है इनकी एजुकेशन और किस विभाग की हैं मंत्री।   

PREV
15
Women's Day 2022: किसी के पास एमफिल तो किसी के पास कानून की डिग्री, ये हैं देश की 5 पॉवरफुल महिलाएं

निर्मला सीतारमण
फोर्ब्स 2021 की सूची में दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में भारत की कई महिलाओं के नाम शामिल हैं। इनमें पहली और सबसे सशक्त भारतीय महिला हैं निर्मला सीतारमण। भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भारत में ही नहीं विदेशों तक प्रसिद्ध है। देश की पहली पूर्णकालिक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार देश की वित्त मामलों को संभाल रही हैं। निर्मला सीतारमण निर्मला सीतारमण का जन्म तमिलनाडु के मदुरै में 18 अगस्त, 1959 को हुआ। उनके पिता नारायण सीतारमण रेलवे में काम करते थे। निर्मला ने तिरुचिरापल्ली के सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है। ग्रेजुएशन के बाद वह दिल्ली आ गईं और उन्होंने जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा हासिल की। उन्होंने जेएनयू से इकोनॉमिक्स में एमए और फिर एमफिल किया है।

25

ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पूरे राज्य की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। एक महिला राजनेता के तौर पर यह बड़ी उपलब्धि है कि ममता बनर्जी लगातार तीन बार से किसी राज्य की मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यरत हैं। वह टीएमसी की लीडर भी हैं और प्रदेश की मुखिया भी। ममता बनर्जी केंद्र में लगातार दो बार रेल मंत्री भी रह चुकी हैं।  ममता बनर्जी, एजुकेशन के मामले में देश के कई बडे राजनेताओं से काफी आगे हैं। उन्‍होंने साल 1970 में अपनी हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा देशबंधु शिशु शिक्षालय से पास की और उसके बाद जोगमाया देवी कॉलेज से इतिहास में बैचलर डिग्री हासिल की। यूनिवर्स‍िटी ऑफ कलकत्‍ता से इस्‍लामिक इतिहास में मास्‍टर की डिग्री प्राप्‍त की है। श्री शिक्षायाटन कॉलेज से शिक्षा की डिग्री और जोगेश चंद्र चौधरी लॉ कॉलेज, कोलकाता से कानून की डिग्री प्राप्त की। 

35

आनंदीबेन पटेल
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल इसके पहले गुजरात की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। कल्याण सिंह के अस्वस्थ होने पर आनंदी बेन पटेल ने दो राज्यों के राज्यपाल पद की जिम्मेदारी भी संभाली थी। वह तब यूपी के साथ ही मध्य प्रदेश की राज्यपाल भी रहीं। उनके तेजतर्रार, सख्त और कुशल प्रशासन के कारण आनंदीबेन पटेल को आयरन लेडी भी कहा जाता है। 
 

45

मायावती
उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा नाम मायावती का है। वह बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख भी हैं।  बसपा सुप्रीमो होने के साथ ही मायावती उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं। मायावती का जन्म साल 15 जनवरी साल 1956 को दिल्ली में हुआ था। मायावती ने साल 1975 में दिल्ली विश्वविद्यालय के कालिंदी कालेज से स्नातक की डिग्री हासिल की इसके बाद साल 1976 में उन्होंने मेरठ विश्वविद्यालय से बीएड और साल 1983 में दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की।

55

स्मृति ईरानी  
मोदी सरकार में कई अहम विभागों की मंत्री रहीं स्मृति ईरानी इस समय केन्द्र में कपड़ा मंत्री हैं। उन्होंने 2004 और 2014 में लोकसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्होंने अपनी शैक्षिक योग्यता को लेकर अलग-अलग दावे किए थे। 2004 में दिल्ली के चांदनी चौक से लोकसभा चुनाव लड़ने के दौरान स्मृति ईरानी ने शपथ पत्र में कहा था कि उन्होंने बीए पास किया है। लेकिन 2014 में उन्होंने जब अमेठी से नामांकन भरा तो शपथ पत्र में अपनी शैक्षिक योग्यता बी.कॉम बताई थी। 

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Read more Photos on

Recommended Stories