पद्मावती बंदोपाध्याय
पद्मावती बंदोपाध्याय भारतीय वायु सेना की पहली महिला एयर मार्शल थीं। वह 1968 में IAF में शामिल हुईं और वर्ष 1978 में अपना डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज कोर्स पूरा किया, ऐसा करने वाली वह पहली महिला अधिकारी बनीं। इतना ही नहीं, वह उड्डयन चिकित्सा विशेषज्ञ बनने वाली पहली महिला अधिकारी थीं। 1971 के भारत-पाक संघर्ष के दौरान उनकी सेवा के लिए उन्हें एयर वाइस मार्शल के रैंक से सम्मानित किया गया था।