भारत में कहां दिखाई देगा ग्रहण
भारत के उत्तरपूर्वी हिस्सों (सिक्किम को छोड़कर), पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप के कुछ तटीय भागों से दिखाई देगी। भारत में ये उपच्छाया चंद्रग्रहण है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पोर्ट ब्लेयर से ग्रहण को शाम 5.38 बजे से 45 मिनट तक दिखाई देगा। पुरी और मालदा में शाम 6 बजकर 21 मिनट पर दो मिनट के लिए चंद्रग्रहण देखा जा सकता है।