UPSC इंटरव्यू के 5 ट्रिकी सवाल : आपकी पत्नी के पति की मां की बेटी आपकी क्या?

Published : Nov 11, 2022, 11:59 AM IST

करियर डेस्क : क्या आप भी यूपीएससी (UPSC) की तैयारी कर रहे हैं? क्या सिविल सर्विस एग्जाम (Civil Service Exam) पास कर आपका सपना भी IAS-IPS अफसर बनने का है? अगर हां, तो इस आर्टिकल में आपके लिए लेकर आए हैं, देश की सबसे कठिन परीक्षा के इंटरव्यू में पूछे गए 5 ऐसे ट्रिकी सवाल (UPSC Interview Tricky Questions), जिनका जवाब सिर्फ वे ही लोग दे सकते हैं जिनका IQ बढ़िया हैं। इन सवालों के जरिए इंटरव्यू पैनल मैं बैठे एक्सपर्ट आपके जनरल नॉलेज और तार्किक क्षमता का आंकलन करते हैं। आपकी निर्णय की क्षमता, व्यवहार, नैतिकता की परख करना भी इन सवालों का मकसद होता है। ऐसे ही 5 ट्रिकी सवालों का जवाब देकर खुद का टेस्ट करें..

PREV
15
UPSC इंटरव्यू के 5 ट्रिकी सवाल : आपकी पत्नी के पति की मां की बेटी आपकी क्या?

सवाल- ऐसी जगह जहां रविवार और सोमवार से पहले मंगलवार आता है?
जवाब- ढूंढिए-ढूढिएं सवाल ही ऐसा है कि 10 बार सोचने पर मजबूर कर दे। क्या आपको जवाब मिल गया या दिमाग चकराने लगा है। आइए हम बताते हैं आपको इस सवाल का जवाब। सिर्फ एक ही जगह ऐसी है, जहां रविवार और सोमवार से पहले मंगलवार आता है और वह है शब्दकोश।

25

सवाल- ऐसी चीज जो खट्टा होता है, लेकिन आज तक कोई स्वाद नहीं ले पाया?
जवाब- कई बार मन भी आपका खट्टा होता है। आ गया ना सिंपल सा आंसर। हमारा मन खट्टा होता है लेकिन उसका स्वाद आज तक किसी ने नहीं लिया है। 
 

35

सवाल- 1 जनवरी, 2023 को क्या खत्म हो जाएगा?
जवाब- यह बेहद ही आसान सवाल है और इसका जवाब भी सिंपल है लेकिन दिमाग वाले ही इसका जवाब दे सकते हैं। क्योंकि यह सबसे बस की बात नहीं है। अब तक तो आपको जवाब का पता भी चल गया होगा। नहीं चला तो चलिए हम बता देते हैं। 1 जनवरी, 2023 को साल 2022 खत्म हो जाएगा।

45

सवाल- आपकी पत्नी के पति की मां की बेटी आपकी क्या लगेगी?
जवाब- अब जब इस सवाल का जवाब ढूंढेंगे तो रिश्तों के बंधन खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगे। क्या आपको जवाब मिला। नहीं तो चलिए हम बता देते हैं। इस सवाल का जवाब बहन होगा।

55

सवाल- लकड़ी और शराब क्या समानता है?
जवाब- यह सवाल आपको सोचने पर मजबूर कर रहा होगा। चलिए कोई बात नहीं, थोड़ा टेढ़ा लेकिन सिंपल जवाब है। दरअसल लकड़ी और शराब दोनों ही ज्वलनशील पदार्थ होते हैं। यही इन दोनों की समानता है।

इसे भी पढ़ें
मरने के बाद भी इंसान आसानी से कर सकता है ये काम, IAS Interview में पूछे जाते हैं ऐसे ट्रिकी सवाल

एक बच्चा लिफ्ट से नीचे आ जा रहा लेकिन ऊपर नहीं जा पा रहा, क्यों? UPSC इंटरव्यू का दिमाग उलझाने वाला सवाल


 

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories