सवाल- अच्छा ये बताइए अभी देश के दूसरे CDS अनिल चौहान नियुक्त हुए हैं, उनके नाम में PVSM, UYSM, AVSM, SM, VSM लिखा है, इसका क्या मतलब है?
जवाब- PVSM- ये परम विशिष्ट सेवा मेडल है जो पीस टाइम में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। सेवा मेडल कैटेगरी का सबसे सर्वोच्च होता है। UYSM- उत्तम युद्ध सेवा मेडल, जो वॉर टाइम में दिया जाता है। AVSM- अति विशिष्ट सेवा मेडल जो पीस टाइम में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाने वाला सर्विस मेडल है। परम विशिष्ट के बाद यह दूसरा सर्वोच्च सेवा मेडल माना जाता है। SM- सेना में असाधारण सेवा के लिए यह मेडल दिया जाता है। VSM- विशिष्ट सेवा मेडल जो यह पीस टाइम में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। यह सेवा मेडल कैटेगरी का तीसरा सर्वोच्च मेडल है। अनिल चौहान को ये सभी मेडल से सम्मानित किया जा चुका है।