UPSC Interview: बॉस के खिलाफ जाकर भ्रष्टाचार को एक्सपोज करोगे...दिया ऐसा जवाब कि अफसर बन गया कैंडिडेट

Published : Jul 27, 2021, 05:09 PM IST

करियर डेस्क. दोस्तों आज हम यूपीएससी इंटरव्यू (UPSC Interview) में पूछे जाने वाले कुछ ऐसे सवाल बता रहे हैं जिनके जवाब सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। ये ट्रिकी सवाल ज्यादातर इंटरव्यू में कैंडिडेट्स के दिमाग की जांच (IQ) के लिए पूछे जाते हैं। UPSC की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स लिखित परीक्षा के साथ-साथ इंटरव्‍यू ( Interview) की तैयारी करते हैं क्योंकि इस परीक्षा का  Interview भी काफी टफ होता है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में पूछे जाने वाले पेचीदा सवालों (GK Tricky Question) के बारे में सब जानते हैं। आइए जानते हैं कुछ सवाल और उनके जवाब?

PREV
18
UPSC Interview: बॉस के खिलाफ जाकर भ्रष्टाचार को एक्सपोज करोगे...दिया ऐसा जवाब कि अफसर बन गया कैंडिडेट

सवाल- संस्था क्या होती है?
जवाब-
जहां एक लक्ष्य को पूरा करने के लिए कई विचारधारा के लोग एक साथ आकर काम करते हैं और उस लक्ष्य को पूरा करते हैं उसे ही संस्था कहते हैं। यहां नए आइडिया के साथ-साथ नई चीजें सीखने को मिलती है। 

28

सवाल- आप SDM हैं और आपके विभाग में फंड का सही उपयोग नहीं हुआ, सीनियर ने बताने से मना किया है तो आप क्या करेंगे?
जवाब-
रूल ऑफ लॉ फॉलो करना है। मैं अपने बॉस के कहने के बाद भी सच्चाई सामने लेकर आऊंगा। इससे फायदा ये होगा कि जो लोग ऐसा कर रहे हैं उन्हें बाहर किया जाएगा और रूके हुए काम शुरू होगा। 

38

सवाल- 1 ट्रिलियन इकॉनामी में कितने रुपए आएंगे?
जवाब-
आज के कैंरेसी के हिसाब से 74 लाख करोड़ रुपए के आस-पास है। 

48

सवाल- क्या भारतीय राज्यों में विधान परिषद को खत्म कर देना चाहिए?
जवाब-
मैं इससे पूरी तरह सहमत नहीं हूं, अभी भी कई राज्यों में इसकी जरूरत है। लेकिन इसमें सुधार की जरूरत है। इसके काम के तरीके में बदलाव करना चाहिए। विधान परिषद के कार्य दिवस बढ़ाए जाने चाहिए।

58

सवाल- अर्थव्यवस्था में सुस्ती और मंदी में क्या अंतर है?
जवाब-
दो क्वार्टर के बीच में पिछले क्वार्टर की इनकम कम हो जाती है उसे सुस्ती कहते हैं लेकिन जब ये निगेटिव हो जाती है तो उसे मंदी कहा जाता है।
 

68

सवाल- कोविड-19 से इकॉनामी में क्या पॉजिटिव असर पड़ा है? 
जवाब-
कैंडिडेट्स ने इस सवाल का जवाब में कहा कि सबसे पहले हम आत्मनिर्भर की तरफ बढ़े। वर्क फॉर होम कल्चर बढ़ा जिस कारण से ऑफिस में महिला का शोषण कम हुआ। घरेलू महिलाओं के रोजगार में भी वृद्धि हुई। लॉकडाउन और कोविड-9 के कारण अब अर्थव्यवस्था में तकनीकी का इस्तेमाल बढ़ा है। 

78

सवाल-वह ऐसी कौन सी चीज है, जिसे पहना भी जाता है और खा भी सकते हैं?
जवाब-
लौंग, जिसे महिलाएं नाक में पहनती हैं। इसका उपयोग मसालों में भी किया जाता है। लौंग लता नाम की स्वीट डिश भी होती है। 

88

सवाल- व की बारहखड़ी सुनाइए
जवाब-
कैंडिडेट्स से जब ये करने को कहा गया तो वो थोड़ा असहज महसूस करने लगे फिर उन्होंने व की बारहखड़ी सुनाई। 

Recommended Stories