Published : Sep 22, 2021, 05:16 PM ISTUpdated : Feb 05, 2022, 03:25 PM IST
करियर डेस्क. दोस्तों देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा (Civil Services Exam) का फाइनल कैंडिडेट का पर्सनैलिटी टेस्ट होता है। इसे आईएएस इंटरव्यू भी कहते हैं। इंटरव्यू में उम्मीदवारों को IAS सहित अन्य सेवाओं में विभिन्न पदों के लिए चुना जाता है। UPSC Prelims Exam और UPSC Main Exam परीक्षा के बाद IAS इंटरव्यू की बारी आती है। कभी-कभी सवाल सलेब्स के बाहर से जाते हैं जिससे कैंडिडेट्स को मुश्किलों को सामना करना पड़ जाता है। ऐसी स्थिति में कैंडिडेट्स अपनी सूझ-बूझ के साथ स्थिति को मांपते हुए सवालों के सही जवाब देता है उसे ही जॉब मिलती है। यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स को हम मॉक टेस्ट के सहारे बता रहे हैं कि सिविल सर्विस इंटरव्यू में कैसे-कैसे ट्रिकी सवाल (Tricky Questions) पूछे जाते हैं।
सवाल- ताजमहल का निर्माण मुमताज के मरने से पहले हुआ या बाद में?
जवाब- मुमताज महल का निधन बुरहानपुर में 17 जून 1631 को बेटी गौहारा बेगम को जन्म देते वक्त हुआ था। उसके बाद मुमताज महल की याद में शाहजहां ने ताजमहल वनवाया जो 1634 में पूरा हुआ।
सवाल- क्या आरक्षण का लाभ कुछ लोग ही ले पा रहे हैं।
जवाब- ये सही है कि आरक्षण का लाभ अभी भी उन लोगों तक नहीं पहुंच रहा है जिसको सबसे ज्यादा जरूरत है। ऐसे में सरकार को एक बार सभी डेटा को क्लियर करना चाहिए और उसके आधार पर कोई नया निर्णय लेना चाहिए।
सवाल- महाभारत में परीक्षित का जिक्र क्यों होता है वो किसके पुत्र थे?
जवाब- परीक्षित अभिमन्यु के पुत्र थे। ऐसी मान्यता है कि राजा परीक्षित के कार्यकाल में ही कलयुग का प्रवेश हुआ था। इसलिए उनके बारे में जिक्र किया जाता है।