Upsc Interview: दूसरा जन्म आप किस रूप में लेंगी? कैंडिडेट ने बताया क्यों बनना है उसे महिला

Published : Aug 25, 2021, 05:19 PM IST

करियर डेस्क.  दोस्तों, आज हम आईएएस इंटरव्यू (IAS Interview) में पूछे जाने वाले  कुछ ऐसे प्रश्नों के जवाब लेकर आए हैं जो कि ट्रिकी होने के साथ-साथ मजेदार भी है। जिसे जानकर आप को मजा भी आएगा और जानकारी भी मिलेगी। ये ट्रिकी सवाल ज्यादातर इंटरव्यू में आपके दिमाग की जांच के लिए पूछे जाते हैं।  देश में हर साल लाखों बच्चे यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी करते हैं। यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) पास करने देश में हर साल लाखों बच्चे कड़ी मेहनत करते हैं। इनमें से कुछ लोग ही इंटरव्यू राउंड तक पहुंच पाते हैं।  मॉक टेस्ट के सहारे हम आपको बता रहे हैं कि सिविल सर्विस इंटरव्यू में कैसे-कैसे सवाल पूछे जाते हैं। 

PREV
18
Upsc Interview: दूसरा जन्म आप किस रूप में लेंगी? कैंडिडेट ने बताया क्यों बनना है उसे महिला

सवाल- हम बिहार में दहेज को लीगल क्यों नहीं कर सकते हैं?
जवाब-
इसे हटाना है तो फिर लीगल कैसे कर सकते हैं। लीगल करने से इसके कई नुकसान भी हैं। दहेज के खिलाफ कई तरह के कानून बने हैं लेकिन उसे तभी खत्म किया जा सकता है जब तक कि लोगों की मानसिकता नहीं बदले।

28


सवाल- आपको दूसरा जन्म लेने का मौका मिले तो आप किस रूप में जन्म लेंगी?
जवाब-
महिला कैंडिडेट्स ने जवाब देते हुए कहा- मैं महिला के रूप में ही जन्म लेना पसंद करूंगी क्योंकि मैं एक महिला हूं और उसी रूप में जन्म लूंगी। क्योंकि मेरे अनुभव अभी तक अच्छे हैं इसलिए मैं महिला बनना पसंद करूंगी। 
 

38

सवाल- संविधान डॉ भीमराव अंबेडकर ने लिखा ये कहना कितना सही है?
जवाब-
ये उनके सम्मान के लिए कहा जाता है। संविधान लिखने में कई लोगों का अहम रोल है लेकिन डॉ भीमराव अंबेडकर की भूमिका व्यापक थी। मुझे नहीं लगता है कि संविधान डॉ भीमराव अंबेडकर ने लिखा यह कहने में कोई आपत्ति होनी चाहिए। 

48

 
सवाल- क्या हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री आजकल अच्छी फिल्में नहीं बना रही हैं?
जवाब- मुझे नहीं लगता है ऐसा है। अच्छी फिल्में बन रही हैं लेकिन उनमें भी सुधार की जरूरत होती है। 

 

इसे भी पढे़ं-   4 हजार टीचर्स की भर्ती को मिली मंजूरी, यहां 4 सिंतबर के बाद खोले जाएंगे स्कूल

58

सवाल- अंधेरे से निपटने के लिए इंसान ने क्या-क्या बदलाव किए हैं?
जवाब-
इंसान ने सबसे पहले दो पत्थर को रगड़ कर आग की खोज की। इसके बाद लड़की इकठ्टा कर उसका उपयोग रोशनी के लिए किया गया, जैसे-जैसे इंसान का बौद्धिक विकास हुआ दीपक का रूप ले लिया गया। उसेक बाद आधुनिक युग में बल्ब की खोज हुई और अब ये खोज एलईडी तक पहुंच गई है। 

 

इसे भी पढ़ें-  Upsc Interview: क्या दीपिका पादुकोण ने अपने लिए सही जीवन साथी चुना है? जानें क्या दिया होगा कैंडिडेट ने जवाब

68


सवाल- बिहार के युवाओं में सरकारी जॉब को लेकर इतना अधिक क्रेज क्यों है?
जवाब-
ये लोगों के पसंद पर निर्भर करता है कि आप अपना फील्ड किस करियर में बनाते हैं, बिहार के साथ-साथ देशभर के लोग सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं लेकिन बिहार में आपसाप का वातावरण ऐसा है कि लोग शुरू से ही सरकारी नौकरी के लिए सोचने लगते हैं। 

78


सवाल- ऐसी कौन सी जनजाति है जो रावण की पूजा करती है?
जवाब-
गौण जाति में रावल की पूजा की जाती है। ये जाति मध्यप्रदेश के मंदसौर में पाई जाती है। ऐसा कहा जाता है कि मंदोदरी गौण जाति की बेटी थीं और इसी कारण से दामाद के रूप में यहां रावण की पूजा की जाती है।

88

सवाल- किसान आंदोलन में आपकी सहानुभूति किसके पक्ष में है?
जवाब-
मेरी सहानुभूति किसान-पंजाब के किसानों को छोड़कर देशभर के किसानों के साथ, मुझे लगता है सरकार द्वारा लाया गया बिल कुछ हद तक ठीक है। 

Recommended Stories