करियर डेस्क. यूपीएससी (UPSC) की तैयारी करने वाले दोस्तों, IAS इंटरव्यू सिविल सेवा परीक्षा (Civil Services Exam) का अंतिम चरण है। प्री, मेंस और उसके बाद इंटरव्यू होता है। IAS की परीक्षा में प्रीलिम्स और मेंस क्वालीफाई करने के बाद जब कैंडीडेट इंटरव्यू में जाता है तो उससे ऐसे ट्रिकी सवाल पूछे जाते हैं कि उसका दिमाग घूम जाता है। एग्जाम की तीसरी स्टेज Personality Test यानि इंटरव्यू में जीके के साथ-साथ ट्रिकी सवाल पूछे जाते हैं। यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स को हम मॉक टेस्ट के सहारे बता रहे हैं कि सिविल सर्विस इंटरव्यू में कैसे-कैसे ट्रिकी सवाल (Tricky Questions) पूछे जाते हैं।
सवाल- पढ़ाई में हमारा मन क्यों नहीं लगता है?
जवाब- स्ट्रेस एक कारण है जिसके कारण आपको परेशानी हो जाएगी। इसलिए हमें मशीनों की तरह पढ़ने की जगह इंसानों की तरह करना चाहिए। कम से कम हमें एक हफ्ते में अपना इंटरटेनमेंट करें और लगभग एक घंटे आप दोस्तों से बातचीत करें। जिससे स्ट्रेस नहीं होगा और पढ़ाई पर मन लगा सकेंगे।
सवाल- स्मार्ट वर्क किसे कहते हैं?
जवाब- स्मार्ट वर्क का मतलब ये नहीं होता है कि आप लगातार किताबें पढ़ते रहें। स्मार्टवर्क का मतलब है कि आप अपनी सोच को बढ़ाएं कि आप अपने काम को दूसरे कैसे अलग और जल्दी कर सकते हैं। वही स्मार्ट वर्क है।
सवाल- क्या महिलाओं का IQ कम होता है?
जवाब- सेफेलिक इंडेक्स के द्वारा ये तय किया जाता है। इसकी वजह प्राकृतिक नहीं है। बर्षों से महिलाओं का शोषण हुआ और उन्हें पढ़ाई का भरपूर समय या मौका नहीं दिया गया। कई रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जाता है कि महिलाओं का IQ कम है लेकिन यह सही नहीं है।
88
सवाल- दो ऐसे विदेशी नेता कौन से हैं जिन्हें भारत लाकर सत्ता सौंप देनी चाहिए?
जवाब- कई नेता ऐसे हैं जिनकी ब्रांडिंग दुनियाभर में है लेकिन मुझे नहीं लगता है कि दुनिया का ऐसा कोई नेता है जिसे मैं भारत लाकर सत्ता सौंप सकूं।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi