करियर डेस्क. UPSC का इंटरव्यू राउंड हो या फिर किसी अन्य एग्जाम का कैडिडेट्स के लए इंटरव्यू काफी टफ होता है। यहां सवाल पूछने वाले बोर्ड मेंबर कैंडिडेट्स से ऐसे सवाल पूछते हैं कि उनके पसीने छूट जाते हैं। कई बार इंटरव्यू बोर्ड में बैठे आईएएस आधिकारी (UPSC Interview Board) कैंडिडेट्स की हाजिर जवाबी और IQ को चेक करने के लिए ट्रिकी सवाल (Tricky Questions) भी सवाल पूछते हैं। यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स को हम मॉक टेस्ट के सहारे बता रहे हैं कि सिविल सर्विस इंटरव्यू में कैसे-कैसे ट्रिकी सवाल (Tricky Questions) पूछे जाते हैं।
सवाल- कोई किसी पार्टी को फंड क्यों देता है?
जवाब- फंड दो तरीके से आता है। जनता के द्वारा छोटी-छोटी मेंबरशिप लेने पर या फिर बड़े उद्योगपति सरकार को पैसा दें। उद्योगपति फंड या तो डर के कारण देते हैं या फिर इसलिए की जिस पार्टी को फंड दिया है वो सत्ता में आने के बाद हमारे लिए पॉलिसी बनाएंगे।
सवाल- ताजमहल दिल्ली में है ये आप कैसे साबित करेंगे?
जवाब- कैंडिडेट्स ने कहा- मैं आपके इस सवाल को खारिज करता हूं। क्योंकि तामहमल आगरा में है। मैंने खुद इसे आगरा में देखा है और इतिहास में भी इसका जिक्र है कि ताजमहल आगरा में होता है यहां तक की उत्तर प्रदेश की सरकार ताजमहल की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों को भी तैनात करती है।
सवाल- इच्छा और आकांक्षा में क्या अंतर है?
जवाब- दोनों एक दूसरे के पर्यावाची हैं। लेकिन हिन्दी साहित्य में भी कहता है कि कोई भी शब्द किसी दूसरे शब्द का पूर्ण रूप से पर्यावाची नहीं हो सकता है।
सवाल- कुकिंग लाइफ में किस तरह से मदद करता है?
जवाब- कुकिंग हमें इस बात की सीख देती है कि अगर खाने में किसी चीज की कमी हो जाए तो स्वाद बिगड़ जाता है उसी तरह अगर लाइफ में सही समय में निर्णय नहीं लिया जाए तो जिंदगी का मकसद खत्म हो जाता है।
सवाल- बेरोजगारी आखिर क्यों बढ़ी?
जवाब- इसका सबसे बड़ा कारण है सिस्टम का रिफॉर्म होना। जिस तरह के GST को लागू किया गया है उससे छोटे सेक्टर प्रभावित हुए हैं आने वाले समय में ये जल्द रिकवर कर लेगा।
सवाल- संविधान में माइनॉरिटी की परिभाषा क्या है?
जवाब- संविधान में इस तरह की कोई परिभाषा नहीं दी गई है। अलग-अलग धाराओं में उनके बारे में उल्लेख किया गया है।
सवाल- हमारे देश में करप्शन क्यों ज्यादा है?
जवाब- करप्शन का सबसे बड़ा कारण है चुनाव। देश में हर समय चुनाव होते हैं कभी लोकसभा, कभी विधानसभा या फिर नगर निगम। ऐसे में पार्टी को फंड की जरूरत होती है। फंड के लिए करप्शन को बढ़ावा दिया जाता है।