Upsc Interview Tricky Questions: शरीर के कौन से अंग में ब्लड की सप्लाई नहीं होती? जानें जवाब

Published : Nov 29, 2021, 12:56 PM IST

करियर डेस्क.  सरकारी नौकरी (Government Job) की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स को कई राउंड में एग्जाम को क्लियर करना पड़ता है। ऐसे कई भर्तियां हैं जहां कैंडिडेट्स का सिलेक्शन लिखित परीक्षा के साथ-साथ इंटरव्यू बेसिस (jobs Interview) पर होता है। इनमें सिविल सर्विसेस (civil services), यूपीएससी (UPSC) और IAS भर्तियां भी शामिल हैं। संघ सेवा आयोग (UPSC) सिविल सर्विसेज मुख्य परीक्षा (Civil Services Mains Exam) में कैंडिडेट्स को प्री और मेंस में सफलता मिलने के बाद इंटरव्यू देना होगा। इंटरव्यू में किताबी नहीं दिमागी सवाल पूछे जाते हैं। कभी-कभी तो सवाल ऐसे होते हैं कि इंटरव्यू देने वाले कैंडिडेट्स को जवाब देना मुश्किल पढ़ जाता है। कुछ सवाल ट्रिकी होते हैं तो कुछ जनरल नॉलेज बेस्ड होते हैं। आइए जानते हैं इंटरव्यू  में पूछे जाने वाले ट्रिकी सवालों (Tricky Questions) के बारे में। 

PREV
18
Upsc Interview Tricky Questions: शरीर के कौन से अंग में ब्लड की सप्लाई नहीं होती? जानें जवाब

सवाल- भारत में कर्क रेखा कितने जिलों से गुजरती है और उसकी कुल लंबाई कितनी है?
जवाब-
कर्क रेखा भारत के 8 राज्यों के 33 जिलों से होकर गुजरती है। इसकी कुल लंबाई 2678 किमी है।  

28

सवाल- भारत के लास्ट उप प्रधानमंत्री कौन थे?
जवाब-
अभी तक लालकृष्ण आडवाणी देश के अंतिम उप प्रधानमंत्री हैं। लालकृष्ण आडवाणी के बाद किसी को भी उप प्रधानमंत्री नहीं बनाया गया है।  

38

सवाल-किस देश ने सबसे पहले प्रतियोगी परीक्षाएं शुरू की थी?
जवाब-
चीन ने सबसे पहले प्रतियोगी परीक्षाएं शुरू की थी।  

48

सवाल- शरीर का वह कौन सा अंग है जहां ब्लड की सप्लाई नहीं होती है?
जवाब-
कॉर्निया, में ब्लड की सप्लाई नहीं होती है।

58

सवाल- आजादी पाने वाले देश का पहला शहर कौन सा था?
जवाब-
बलिया आजादी पाने वाला देश का पहला शहर था। यह 1942 में आजाद हुआ।

68

सवाल- मानव के दिमाग की स्टोरेज कैपेसिटी कितनी होती है?
जवाब-
मानव के दिमाग की ब्रेन स्टोरेज कैपेसिटी, 10 लाख GB होती है।
 

78

सवाल- पुलिस महिला को कब गिरफ्तार नहीं कर सकती है?
जवाब-
सूर्यास्त के बाद और सुबह सूर्योदय से पहले पुलिस, महिला को गिरफ्तार नहीं कर सकती है। अगर गिरफ्तार करना ही है तो मजिस्ट्रेट से बहुत ही सीरियस केस में लिखित परमिशन लेनी होगी।

88

सवाल- साढू भाई कौन होता है और इसे इंग्लिश में क्या कहते हैं?
जवाब-
पत्नी की बहन के पति को साढू भाई कहा जाता है, इन्हें अंग्रेजी में ब्रदर इन लॉ कहते हैं।

इसे भी पढ़ें- Upsc Interview Tricky Questions: वो कौन सा डर है जो इंसान को खूबसूरत बनाता है? दिमाग हिला देगा जवाब

Upsc Interview Tricky Questions: कौन सी फिल्म में पत्नी का कद पति से बड़ा हो जाता है? IQ के लिए पूछा गया सवाल

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories