Published : Nov 27, 2021, 12:42 PM ISTUpdated : Nov 27, 2021, 01:38 PM IST
करियर डेस्क. किसी भी पऱीक्षा के लिए जनरल नॉलेज (general knowledge) विषय की तैयारी करना बहुत जरूरी होता है। खासकर इंटरव्यू के लिए लेकिन जब इंटरव्यू UPSC की परीक्षा के लिए हो तो तैयारी पर ज्यादा फोकस करना पड़ता है। इंटरव्यू राउंड में कभी-कभी तो ऐसे चीजों पर सवाल पूछे जाते हैं कि कैंडिडेट्स फंस जाते हैं, जो चीजें हमारे आस पास ही होती हैं लेकिन हमें उनके बारे में पूरी जानकारी नहीं होती। देश के ज्यादातर युवा यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) पास करने का सपना देखते हैं। संघ सेवा आयोग (UPSC) सिविल सर्विसेज मुख्य परीक्षा (Civil Services Mains Exam) में कैंडिडेट्स को प्री और मेंस में सफलता मिलने के बाद इंटरव्यू देना होगा। इंटरव्यू में किताबी नहीं दिमागी सवाल पूछे जाते हैं। आइए जानते हैं इंटरव्यू में पूछे जाने वाले ट्रिकी सवालों (Tricky Questions) के बारे में।
सवाल- वो क्या है जिसे आदमी छुपाकर चलता है और महिलाएं दिखाकर चलती हैं?
उत्तर- कैंडिडेट्स ने कहा- महिलाएं पर्स दिखाकर चलती हैं और आदमी उसे छुपार चलते हैं।
28
सवाल- किस देश में सिर्फ लड़कियां ही शराब पी सकती हैं?
जवाब- पेरू देश में केवल लड़कियां शकाब पी सकती हैं।
38
सवाल- मनुष्य की एक आंख का वजन कितना होता है?
उत्तर- कैंडिडेट्स ने कहा-मनुष्य की एक आंख का वजन केवल 8 ग्राम होता है।
48
सवाल- रेलवे पटरियों के किनारे लगे W/L बोर्ड का क्या मतलब है?
उत्तर- W/L का मतलब हॉन बजाना होता है। जहां इस तरह के बोर्ड लगे होते हैं वहां हॉर्न बजाना पड़ता है।
58
सवाल- ऐसी कौन सी चीज है जिसकी कोई परछाई नहीं होती है?
जवाब- कैंडिडेट्स ने कहा- सड़क की कोई परछाई नहीं होती है।
68
सवाल- वो क्या है जो समंदर में पैदा होता है और आपके घर में रहता है?
जवाब- नमक समंदर में होता है और सबके घरों में रहता है।
78
सवाल- छींक को रोकना क्यों मुश्किल होता है?
जवाब- छींक को रोकना इसलिए मुश्किल होती है कि उसकी रफ्तार करीब 160 किमी होती है और अगर हम इसे रोकने की कोशिश करते हैं तो हमारे लिए मुश्किलें हो सकती हैं।
88
सवाल- किस व्यक्ति का दिल 1 मिनट में 156 बार धड़क चुका है?
उत्तर- नील आर्मस्ट्रांग ने चंद्रमा पर अपना बायां पांव पहले रखा था उस समय उसका दिल 1 मिनट में 156 बार धड़का था।