Published : Oct 12, 2022, 12:48 PM ISTUpdated : Oct 12, 2022, 02:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े ज्यादातर सेलेब्स इन दिनों अपने-अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में बिजी नजर आ रहे है। कुछ स्टार्स मुंबई में रहकर ही अपने काम पूरे कर रहे हैं तो कुछ स्टार्स ऐसे भी जो सिटी से बाहर या फिर विदेशों में जाकर अपने प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। इसी बीच कई सेलेब्स मुंबई की डिफरेंट प्लेसेस पर स्पॉट हुए। कुछ देर पहले आमिर खान (Aamir Khan) बांद्रा में नजर आए। सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि उन्होंने खुद को ऊपर से नीचे तक ढंग रखा है। ग्रे पैंट के साथ उन्होंने हुडी जैकेट पहन रखी थीही और चेहरे पर मास्क लगा रखा है। सिर झुकाए चल रहे आमिर को पहली नजर में पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। आमिर के अलावा पूजा हेगड़े, परिणीति चोपड़ा सहित कई सेलेब्स डिफरेंट प्लेसेस पर नजर आए। नीचे देखें मुंबई की अलग-अलग जगहों पर स्पॉट हुए सेलेब्स की फोटोज...
आपको बता दें कि आमिर खान इस साल सिल्वर स्क्रीन पर एक ही बार नजर आए। उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा अगस्त में रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी।
28
आमिर खान फिलहाल किस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। कहा गया था कि वे किसी स्पोर्ट्स बेस्ड फिल्म पर काम कर रहे हैं।
38
पूजा हेगड़े सांताक्रूज में जिम में बाहर नजर आईं। सफेद टॉप, शॉर्ट्स, खुले बाल और गॉगल लगाए पूजा स्वैग दिखाती नजर आई। बता दें कि पूजा, सलमान खान के साथ फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आने वाली हैं।
48
परिणीति चोपड़ा खार में स्पॉट हुईं। इस दौरान उनके बाल खुले थे और उन्होंने गॉगल लगा रखा था। परी ने कार में बैठते वक्त ही कैमरामैन को पोज दिए।
58
साउथ स्टार विजय देवरकोंड और रश्मिका मंदाना एयरपोर्ट पर नजर आए। कहा जा रहा है कि दोनों मालदीव में साथ में छुट्टियां मानकर लौटे हैं।
68
नीलम, सीमा सहदेव और भावना पांडे एयरपोर्ट पर नजर आईं। रिपोर्ट्स की मानें तो तीनों सहेलियां साथ में छुट्टियां मनाकर लौटी हैं।
78
कियारा अडवाणी मुंबई में हुए एक इवेंट में शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने सफेद रंग की साड़ी कैरी कर रखी थी, जिसमें वे काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।
88
कांटा लगा गर्ल के नाम से फेसम शेफाली जरीवाला पति के साथ एक इवेंट में नजर आईं। शेफाली ने इस दौरान पिंक कलर की ड्रेस कैरी कर रखी थी।