मुंबई. बॉलवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले अजय देवगन (Ajay Devgn) को इंडस्ट्री में 30 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने फिल्म फूल और कांटे (Phool Aur Kaante) से इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री मारी थी। ये फिल्म 22 नवंबर 1991 को रिलीज हुई थी। रिलीज के साथ ही फिल्म ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था। इस फिल्म में उन्होंने 2 बाइक पर सवार होकर एंट्री मारी, जो काफी पसंद की गई थी। फिल्म में उन्होंने धांसू स्टंट भी किए थे। फिल्म को कुकू कोहली (Kuku Kohli) ने डायरेक्ट किया था और इसके प्रोड्यूसर दिनेश पटेल ( Dinesh Patel) थे। फिल्म में अजय की हीरोइन मधु (Madhoo) थी और उनकी भी ये डेब्यू मूवी थी। यूं तो वे अपनी पहली ही फिल्म से स्टारडम देख रहे हैं और लेकिन 30 सालों के करियर में उन्होंने भी काफी उतार-चढ़ाव देखा। नीचे पढ़े अजय देवगन के करियर के बारे में और फोटोज में देखे उनका चेंज लुक...
अजय देवगन ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अपने 30 सालों के सफर पर बात की। उन्होंने कहा- बॉलीवुड में 30 सालों तक टिके रहना बड़ी बात है। किसी भी फील्ड में तीन दशकों तक टिके रहने के लिए लगातार डेवलपमेंट की जरूरत होती है।
210
उन्होंने इंटरव्यू में बताया- खुद को बनाए रखने के लिए सिर्फ उम्र ही नहीं बल्कि अपने क्राफ्ट के लिए भी जरूरी होता है। साथ काम करने वाले सहयोगी और फिल्ममेकर से सीखने की भी जरूरत है। यह कभी न खत्म होने वाला प्रोसेस है।
310
आपको बता दें कि अजय देवगन के पिता वीरू देवगन उन्हें स्टार बनना चाहते थे। अजय ने बताया- मुझे बस उनके सपनों पर फोकस करना था। मैं बस वो करता गया जो मुझे करने के लिए कहा गया। फूल और कांटे जब हिट हुई थी तो मैं स्टारडम के लिए प्रेरित हुआ।
410
शायद कम ही लोग जानते हैं कि अजय देवगन से पहले फूल और कांटे अक्षय कुमार को ऑफर हुई थी। अक्षय ने फिल्म के लिए रिहर्सल भी करना शुरू कर दी थी। जिस दिन सुबह उन्हें शूटिंग पर जाना तो रात में उन्हें फोन कर वहां आने के लिए मना कर दिया गया था। इसकी वजह थी कि फिल्म अजय को दे दी गई थी।
510
बता दें कि अजय देवगन जब फिल्मों में आए थे वे काफी दुबले-पतले थे। लेकिन वक्त के साथ उन्होंने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया। आज की बात करें तो वे खुद को फिट रखने के लिए रेग्युलर वर्कआउट करते हैं।
610
1991 में फूल और कांटे से लेकर 2020 में तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर तक के सफर में अजय देवगन ने 100 से भी अधिक फिल्मों में काम किया है। वे दो राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किए गए और कई उपलब्धियां अपने नाम कीं।
710
बता दें कि बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म यू, मी और हम के लिए भी उन्हें खूब वाहवाही मिली। 2000 में उन्होंने अजय देवगन फिल्म्स नाम से अपने प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की और सन ऑफ सरदार, ऑल द बेस्ट, शिवाय व तान्हाजी सहित कई हिट फिल्में प्रोड्यूस कीं।
810
अजय देवगन ने उन्होंने एनवाईवीएफएक्सवाला नाम से अपने वीएफएक्स डिवीजन की भी शुरुआत की, जिसका असर बाजिराव मस्तानी, सिंबा, शिवाय, दंगल, तान्हाजी और सूर्यवंशी जैसी फिल्मों में दिखा। उन्होंने उत्तर भारत के कई हिस्सों में एनवाई सिनेमाज नाम से सिनेमा हॉल चेन खोले।
910
24 फरवरी, 1999 को अजय देवगन ने काजोल से शादी की थी। कपल के दो बच्चे है बेटी न्यासा और बेटा युग। शादी के बाद काजोल ने फिल्मों में आना कम कर दिया था। वहीं, अजय की बात करें तो उनकी कई फिल्में आने वाले समय में रिलीज होगी।
1010
अजय देवगन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे बाहुबली डायरेक्टर राजामौली के डायरेक्शन में बनी आरआरआर में नजर आएंगे। इसके अलावा वे गंगूबाई काठियावाड़ी, मई डे, मैदान, थैंक गॉड में भी नजर आएंगे। अजय देवगन की दृष्यम 2 भी फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।