Published : Oct 05, 2021, 08:52 AM ISTUpdated : Oct 05, 2021, 09:20 AM IST
मुंबई. ड्रग्स मामले में गिरफ्तार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को कोर्ट ने फिलहाल जमानत नहीं दी है। आर्यन को अब 7 अक्टूबर तक NCB की रिमांड में भेज दिया गया है। आर्यन के साथ मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। मुंबई से दूर शिप पर ड्रग्स जब्त किए गए थे और फिलहाल जांच चल रही है। वैसे, आर्यन के बारे में तो सभी जानते हैं उनके साथ पकड़ी गई मुनमुन धमेचा (Munmun Dhamecha) आखिर कौन है। आर्यन के साथ उस ड्रग्स पार्टी में शामिल मुनमुन के बारे में कुछ जानकारी हाथ लगी है। तो नीचे पढ़े मुनमुन धमेचा की जिंदगी से जुड़ी कुछ बातों के बारे में...
आपको जानकार हैरानी होगी कि मुनमुन बेसिकली मध्यप्रदेश के सागर की रहने वाली हैं। उनकी स्कूलिंग भी सागर में हुई और हायर एजुकेशन के लिए वे भोपाल शिफ्ट हो गईं।
27
हालांकि, अब सागर में उनके फैमिली का कोई सदस्य नहीं रहता है। उनके पेरेंट्स भी अब इस दुनिया में नहीं है। उनका एक भाई प्रिंस धमेचा जो दिल्ली में रहता है और मुनमुन भी अपने भाई के साथ रहती है।
37
आपको बता दें कि मुनमुन की मां का पिछले साल ही निधन हुआ था जबकि पिता अमित कुमार धमेचा को वो कई साल पहले ही खो चुकी है।
47
बता दें कि मुनमुन धमेचा एक फैशन मॉडल है और कई फैशन शोज में रैम्पवॉक कर चुकी है। वे बेहद खूबसूरत है और स्टाइल के मामले में अच्छी-अच्छी हीरोइनों की भी मात देती है।
57
मुनमुन धमेचा को पार्टीज का काफी शौक है। उन्हें अक्सर गुरु रंधावा, सुयश राय और अर्जुन रामपाल, वरुण धवन, निखिल चिनप्पा जैसी सेलेब्स के साथ देखा जा चुका है। पार्टीज का शौक रखने वाली मुनमुन दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है।
67
रिपोर्ट्स की मानें तो मुनमुन ने कुछ ऐड्स में भी काम किया है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मुनमुन ने अपनी ढेर सारी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर कर रखी है। उनके बारे में ये भी कहा जा रहा है कि फिल्म इंडस्ट्री में उनके सारे दोस्त भी है।
77
बता दें कि मुनमुन मॉडलिंग और ऐड्स में काम करने के अलावा कई ग्लैमरस फोटोशूट्स भी करवा चुकी है। उनके इंस्टाग्राम पर इसकी कई सारी फोटोज भी देखी जा सकती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।