जब Bappi Lahiri को ढेर सारे गहने पहन देख Raaj Kumar ने मारा था ताना, भरी महफिल में कह दी थी ऐसी बात

मुंबई. डिस्को म्यूजिक को बॉलीवुड में फेमस बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर बप्पी लाहिड़ी (Bappi Lahiri) का निधन हो गया है। उनके जाने से हर तरफ शोक की लहर है। फैन्स के साथ ही सेलेब्स भी उनके जाने से सदमे में है। बताया जा रहा है कि वे लंबे से बीमार चल रहे थे और उनका मुंबई के क्रिटी केयर अस्पताल में उनके इलाज चल रहा था। बप्पी दा ने अपने करियर में एक से बढ़ एक गाने दिए। वे सिर्फ म्जूयिक कम्पोजर ही नहीं बल्कि एक बेहतरीन सिंगर भी थे। उन्होंने कई मशहूर सिंगरों के साथ गाने गाए। आपको बता दें कि बप्पी दा सिर्फ अपने संगीत और गानों के लिए ही नहीं बल्कि सोने के गहने पहनने के लिए भी जाने जाते थे। उन्हें ज्वैलरी पहनने का इतना ज्यादा शौक था कि वे उन्हें कभी उतारते ही नहीं थे। नीचे पढ़ें आखिर क्यों उड़ाया वेटरन एक्टर राज कुमार ने बप्पी दा मजाक...

Asianet News Hindi | Published : Feb 16, 2022 4:46 AM IST / Updated: Feb 16 2022, 02:52 PM IST

18
जब Bappi Lahiri को ढेर सारे गहने पहन देख Raaj Kumar ने मारा था ताना, भरी महफिल में कह दी थी ऐसी बात

बता दें कि बप्पी दा एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे और सोमवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनके परिवार ने एक डॉक्टर को अपने घर बुलाने के लिए बुलाया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं थीं। 

28

अस्पताल के निदेशक डॉ. दीपक नामजोशी ने  बबाताय आधी रात से कुछ समय पहले ओएसए (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया) के कारण उनका निधन हो गया। दरअसल, इस बीमारी में नींद के दौरान सांस लेने में बार-बार रुकावट होती है। इसके कुछ कारणों में अधिक वजन, जीभ का बड़ा आकार और टॉन्सिल हैं।

38

आपको बता दें कि बप्पी दा को गोल्ड मैन के नाम से भी जाना जाता था। वे काफी शांत नेचर के थे। दादा सिर्फ अपने काम में ही बिजी रहते थे। उनका इंडस्ट्री में कभी भी किसी के साथ पंगा नहीं हुआ था। 

48

उनसे जुड़ा एक किस्सा वायरल हो रहा है। दरअसल, एक बार में एक्टर राज कुमार (Raaj Kumar) से एक पार्टी में मिले थे। राज कुमार के लिए हमेशा से ये मशहूर रहा है कि वे लोगों को मजाक उड़ाने में कभी पीछे नहीं रहते थे। ऐसा ही कुछ उन्होंने बप्पी दा के साथ भी किया था, जब वे पहली बार उनसे मिले थे।

58

ये तो सभी जानते हैं कि बप्पी दा को गहने पहनने का काफी शोक था। रिपोर्ट्स की मानें तो बप्पी दा को गहनों में लदा देख राज कुमार ने उनका जमकर मजाक बनाया था। उन्होंने उन्हें देखा और कहा था- शानदार, आपने एक से एक गहने पहने हैं सिर्फ मंगलसूत्र की कमी हैं, वो भी पहन लेते हैं तो ज्यादा अच्छे दिखते।

68

बप्पी लहरी को राज कुमार की ये बात पसंद नहीं आई थी। उनकी बात सुनते ही पार्टी में मौजूद लोग शॉक्ड रह गए थे। हालांकि, उन्होंने बात को मजाक में ही लिया और पार्टी के माहौल खराब न करते हुए बात को रफादफा कर दिया था। 

78

1980 के दशक में अपने संगीत और गानों के जरिए लोगों के दिलों में छाने वाले बप्‍पी लहरी ने डिस्‍को डांसर, शराबी और नमक हलाल जैसी सुपरहिट फिल्‍मों में गाने गाए थे। उनका जन्‍म पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ था। वे बंगाली ब्राह्मण परिवार से थे।

88

बप्पी दा ने 600 से ज्यादा फिल्मों में म्यूजिक दिया है। उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 4 दशकों से ज्यादा काम किया है। तम्मा तम्मा.. से लेकर डिस्को डांसर.. तक कई गाने गाए हैं, जो आज भी लोगों की जुबां पर रहते हैं। 

 

ये भी पढ़ें
Bappi Lahiri Death:ऐसे आया था डिस्को का आइडिया, बदलकर रख दी थी पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री, छा गए थे हर तरफ

आखिर Bappi Lahiri क्यों पहनने थे इतना सोना, एक इंटरव्यू में किया था चौंकाने वाला खुलासा

यादों में Bappi Lahir: जब शो में कंटेस्टेंट को खुश होकर दे डाली सोने की चेन, ऐसे ही नहीं कहा जाता था गोल्ड मैन

Bappi Lahiri: 8 साल पुरानी बात है, जब बप्पी दा को चढ़ा था पॉलिटिक्स का खुमार, लेकिन हुआ कुछ यूं

मशहूर सिंगर Bappi Lahiri का निधन, 69 की उम्र में मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Lara Dutt Wedding Anniversary: 9 साल तक विदेशी एक्टर को डेट करने के बाद लारा दत्ता ने थामा इनका हाथ 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos