Published : Sep 07, 2020, 07:11 PM ISTUpdated : Sep 11, 2020, 10:30 AM IST
मुंबई. अक्षय कुमार 53 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 9 सितंबर, 1967 में अमृतसर, पंजाब में हुआ था। अक्षय का असली नाम राजीव भाटिया है। कई सुपरहिट फिल्में देने वाले अक्षय का फिल्मी सफर आसान नहीं था। वे आज जिस मुकाम पर है वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी धक्के खाए और खूब संघर्ष किया। बता दें कि अक्षय परिवार के साथ जुहू मुंबई में रहते हैं। यहां उनका आलीशान बंगला है। वैसे, शायद कम ही लोग इस बंगले के पीछे की दिलचस्प कहानी के बारे में जानते होंगे। अपने घर से जुड़ा ये किस्सा खुद अक्षय कुमार ने ही सुनाया था।
खुद अक्षय कुमार ने अपने बंगले को कहानी सुनाई थी। इस संबंध में एक वीडियो भी वायरल हो हुआ था, जिसमें उन्होंने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने इसी जगह अपने सपनों का महल बनाया है। अक्षय ने 32 साल पहले उसी जगह एक फोटोशूट के लिए पोज देने की बात कही जहां आज उनका बंगला है।
211
संघर्ष के दिनों में उनको एक फोटोशूट करवाना था। उनके पास फोटोग्राफर को देने के लिए पैसे नहीं थे। इस पर उन्होंने कहा कि वह असिस्टेंट के तौर पर काम कर लेंगे और उनकी सैलरी को वह फोटोशूट का अमाउंट समझ लें। शूट के लिए दोनों मुंबई में जुहू के एक पुराने बंगले पर गए।
311
उन्होंने बताया था- 'मैं जल्दी से बंगले पर पहुंच गया और उसने मुझे क्लिक करना शुरू कर दिया लेकिन उस इमारत का एक चौकीदार हमारी तरफ आया और हमें धक्का देकर भगा दिया। हमने तब तक 3-4 फोटोज क्लिक कर ली थीं।'
411
उन्होंने आगे कहा- यह एक योजना नहीं थी, लेकिन मेरा घर, जहां मैं अभी बैठा हूं, उसी स्थान पर बनाया गया है। जर्जर बंगले की जगह पर एक इमारत का निर्माण किया गया और मैं उस इमारत में रहता हूं।
511
अक्षय कुमार का जुहू में आलीशान बंगला है। सी फेसिंग इस बंगले का इंटीरियर उनकी वाइफ ट्विंकल खन्ना ने किया है। इस बंगले में एक स्पेशल पॉन्ड है, जिसके ऊपर करीब 13 हैंगिंग लाइट लगी हुईं हैं। इसके अलावा घर की एक दीवार पर पूरी फैमिली के नए-पुराने फोटोज लगा रखे हैं।
611
ग्राउंड फ्लोर पर लिविंग एरिया, डाइनिंग एरिया, किचन, होम थिएटर हैं। उनके घर के बाहर का गार्डन एरिया भी बेहद खूबसूरत है।
711
घर के गार्डन को शानदार तरीके से डेकोरेट किया गया है। गार्डन में बड़ी-बड़ी मूर्तियां। बैठने के लिए संगमरमर की कुर्सियां के साथ डाइनिंग टेबल भी देखी जा सकती है।
811
अक्षय और ट्विंकल ने विदेशों से मंगवाई हुए कीमती सामानों से अपने घर को संवारा हैं।
911
अक्षय कुमार ने 2 साल पहले अंधेरी, मुंबई में एक नया घर खरीदा था। उनके इस नए घर की कीमत लगभग 18 करोड़ रुपए है। ये घर 21 वें माले पर है। उन्होंने सिर्फ एक फ्लैट नहीं बल्कि पूरा का पूरा फ्लोर ही अपने नाम किया है। एक ही फ्लोर के 4 फ्लैट खरीदे हैं। 7974 स्क्वेयर फिट में फैले इस घर के एक फ्लैट की कीमत लगभग 4.50 करोड़ रुपए है। स्विमिंग पूल, जॉगिंग ट्रैक, फिटनेस सेंटर जैसी सुविधाएं है इस घर में।
1011
अक्षय ने वेटर, शेफ से लेकर मार्शल आर्ट ट्रेनर तक का काम किया है। बॉलिवुड में उनका कोई गॉड फादर नहीं था तो यहां जगह बनाने में भी उन्हें संघर्ष करना पड़ा।
1111
अक्षय एक चैट शो में बताया था कि संघर्ष के दिनों में वे राजेश खन्ना से काम मांगने गए थे। उस वक्त राजेश के पास उनके लायक काम नहीं था तो उनको खाली हाथ लौटना पड़ा। अक्षय सफल हुए और राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना आज उनकी पत्नी है। अक्षय बताते हैं कि उन्होंने सपने में भी ऐसा नहीं सोचा था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।