मां बनने वाली हैं दीपिका कक्कड़, ननद की बर्थ डे पार्टी में नहीं छुपा पाई बेबी बंप, देखें 7 PHOTOS

एंटरटेनमेंट डेस्क.टीवी की मशहूर अदाकारा दीपिका कक्कड़ (dipika kakar) अपनी सिंपलिसिटी के लिए जानी जाती हैं। चेहरे पर मुस्कान और बेहद ही सलीके के कपड़े में उन्हें देखा जाता है। अदाकारा पिछले कुछ दिनों से प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि ना तो दीपिका ने और ना ही उनके पति शोएब इब्राहिम (shoaib Ibrahim) ने इसकी ऑफिशियल जानकारी दी हैं। लेकिन कयास का दौर जारी है। हालांकि सबा इब्राहिम जो शोएब की बहन हैं उनके जन्मदिन के मौके पर दीपिका को देखकर इसके संकेत फैंस को मिल गए कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। आइए नीचे देखते हैं दीपिका की तस्वीरों के साथ उनके प्रेग्नेंसी के बारे में क्या कुछ कहा जा रहा है...

Nitu Kumari | Published : Dec 24, 2022 11:41 AM IST

17
मां बनने वाली हैं दीपिका कक्कड़, ननद की बर्थ डे पार्टी में नहीं छुपा पाई बेबी बंप, देखें 7 PHOTOS

दरअसल, दीपिका कक्कड़ ने 23 दिसंबर 2022 को अपनी नदद सबा इब्राहिम का जन्मदिन मनाया था। यूट्यूब पर उन्होंने अपने ब्लॉक में इसका वीडियो शेयर किया था। जिसमें उनका बेबी बंप दिख गया। जिसके बाद लोग उन्हें बधाई देने लगे।

27

शोएब इब्राहिम ने अभी अपने इंस्टग्राम पर वीडियो शेयर किया था। वीडियो में फैंस की नजर सबसे पहले दीपिका के बेबी बंप पर ही गया। एक यूजर ने लिखा,'मुझे लगता है कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दीपिका का ग्लो ही अलग है, क्योंकि वह प्रेग्नेंट हैं। वहीं, एक ने लिखा,'मेरे विचार से दीपिका प्रेग्नेंट हैं, बेबी बंप निकल रहा है।'

37

कुछ दिन पहले शोएब अपने ब्लॉक में बताए थे कि दीपिका की तबीयत कुछ ठीक नहीं हैं। जिसके बाद इस कयास को और बल मिल गया था।  कई बार दीपिका को ढीले-ढाले कपड़े पहने देखा गया। जिसके बाद फैंस का कहना है कि वो अपना बेबी बंप छिपाने कि लिए ऐसे कपड़े पहनती हैं।

47

अब  सच्चाई क्या है वो तो जब ये कपल बताएंगे तब सामने आएगा। फिलहाल फैंस को उनके घर किलकारी गूंजने का इंतजार है। बता दें कि काफी वक्त पहले भी उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाह उड़ी थी। जिसे कपल ने सिरे से खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि जब ये खुशी हमारे जीवन में आएगी तो हम खुद आप सबसे साझा करेंगे।

57

बता दे कि शादी के बाद से दीपिका पूरी तरह से अपने ससुरालवालों के रंग में खुल चुकी हैं। वो अपनी ननद सबा के बेहद करीब है। हाल ही में सबा की शादी हुई थी जिसकी पूरी तैयारी अदाकारा ने की थी। इतना ही नहीं सबा के बर्थ डे पर दीपिका ने इंस्टाग्राम पर लिखा,'हैप्पी बर्थडे सबा। यह वाला बर्थडे बहुत स्पेशल है, क्योंकि अब तुम अपने प्यार की पत्नी बन चुकी हो। तुम्हारी जिंदगी ऐसे ही हमेशा खुशियों से भरी रहे। तुम हमेशा ऐसे ही मुस्कुराती रहो।'

67

दीपिका छोटे पर्दे से पिछले काफी वक्त से दूर हैं। हालांकि वो अपना यूट्यूब चैनल चलाती हैं जिसमें वो अपनी हर दिन की एक्टिविटी को दिखाती हैं। इसके अलावा वो अपने पति शोएब के साथ म्यूजिक वीडियो में हाल ही में नजर आई थीं।

77

वहीं शोएब के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो 'अजूनी' सीरियल में दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही हाल में वो कई म्यूजिक वीडियो में भी काम करते देखे गए हैं। 

और पढ़ें:

मुकेश अंबानी ने ग्रैंड चिल्ड्रेन्स और बेटी का किया ग्रेंड वेलकम, 300 kg गोल्ड करेंगे दान ! देखें वीडियो

कटरीना कैफ, विजय सेतुपति की मैरी क्रिसमस का पोस्टर देखकर बोले फैंस, हमें ये शोभा नहीं देता

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos